Honeytrap : हुस्न के जाल में फंसाया डॉक्टर और बोली- 'मेरे साथ बनाओ सबंध, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान

Doctor Honey trapped In Saharanpur : महिला ने डॉक्टर को हुस्न के जाल में फंसाया और फिर अपने साथ शारिरिक सबंध बनाने की बात कहकर होटल के कमरे में बुलाया। जहां अपने साथियों के साथ मिलकर बाद में डॉक्टर को ब्लैकमेल करने लगे।

trainee doctor Honeytraped by married woman imrana husband blackmailed in saharanpur

यूपी की सहारनपुर जनपद पुलिस ने हनी ट्रेप करने वाली महिला को अरेस्ट किया हैं। जो हुस्न के जाल में मर्दों को फंसाकर उन्हें अपने साथ जिस्मानी सबंध बनाने का ऑफर देती थी। जिसके बाद कमरे में बुलाकर अपने पति व साथियों के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलती थी। पुलिस ने महिला और उसके पति को अरेस्ट कर लिया हैं।
महिला ने डॉक्टर को बनाया हनी ट्रेप का शिकार
सहारनपुर जनपद की थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक महिला को गिरफ़्तार किया हैं। महिला पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रेनी डॉक्टर को हनी ट्रेप में फंसाने का आरोप हैं। आरोप हैं कि महिला ने डॉक्टर को पहले हुस्न के जाल में फंसाया और फिर अपने साथ शारिरिक सबंध बनाने की बात कहकर होटल के कमरे में बुलाया। जहां अपने साथियों के साथ मिलकर बाद में डॉक्टर को ब्लैकमेल करने लगे। जिसके बाद पीड़ित डॉक्टर ने महिला के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।

trainee doctor Honeytraped by married woman imrana husband blackmailed in saharanpur

इलाज के दौरान हुस्न के जाल में फंसाया डॉक्टर और फिर
दरअसल आरोपी महिला का नाम इमराना हैं। जो कुछ दिन पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज में अपना इलाज कराने के बहाने आई थी। जहां उसकी मुलाकात ट्रेनी डॉक्टर से हुई। इमराना ने डॉक्टर को अपने हुस्न के जाल में फंसाया और बात दोस्ती तक पहुंच गई। जिसके बाद दोनों की अक्सर फोन पर बाते होने लगी और एक दिन इमराना ने डॉक्टर के सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया। इमराना के हुश्न के आगे हार चुका डॉक्टर भी उसके झांसे में अंधा हो गया। इमराना और डॉक्टर के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी।
डॉक्टर के साथ महिला ने कमरे में किया घिनौना कांड
वही एक दिन इमराना ने डॉक्टर को अकेले मिलने बुलाया। इमराना के प्यार में अंधा हो चुका डॉक्टर उससे मिलने पहुँचा। जहां इमराना डॉक्टर को अपने साथ कमरे में ले गई। इस दौरान कमरा बंद कर इमराना ने डॉक्टर को अपने साथ शारीरिक सबंध बनाने के लिए उकसाया। वही जैसे ही दोनों हम बिस्तर होने वाले थे। तभी इमराना के बाकी साथी वहां पहुंच गए और उसका वीडियो बना लिया। जिसके बाद इमराना के साथ मिलकर डॉक्टर को ब्लैकमेल करने लगें।

trainee doctor Honeytraped by married woman imrana husband blackmailed in saharanpur

Recommended Video

    Pakistan Army Honey Trap: Gen Bajwa और Gen Faiz कैसे गंदे काम करते थे ? | Adil Raja | वनइंडिया हिंदी

    वीडियो वायरल कर डॉक्टर को किया ब्लैकमेल, एटीएम से निकलवाई रकम
    इमराना और उसके पति सहित अन्य दोनों लोग डॉक्टर को धमकी देने लगे कि अगर उसने 25 हजार रुपये उन्हें नही दिए तो डॉक्टर का वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। जिसके बाद डॉक्टर को लेकर तीनों लोग एटीएम पर पहुँचे और पैसा निकलवाकर डॉक्टर को भेज दिया। वही इसके बाद लागातार डॉक्टर को ब्लैकमेल कर रुपयों की डिमांड की जाने लगी। जिससे परेशान होकर डॉक्टर ने इसकी शिकायत दर्ज करा दी।
    पहले भी कई लोग हो चुके महिला का शिकार- पुलिसाधिकारी
    वही पुलिसाधिकारी के मुताबिक डॉक्टर की शिकायत के आधार पर महिला और उसके पति सुलेमान को अरेस्ट कर लिया गया हैं। इससे पहले भी महिला कई लोगों से ठगी कर चुकी हैं। वही रेप का मुकदमा दर्ज कर फैसले के नाम पर रुपये हड़प चुकी हैं। फिलहाल इनके पास से एक सेंट्रो कार व 16500 रुपये नकद बरामद किया गया हैं। जबकि फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही हैं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+