बुलंदशहर के बाद सहारनपुर में मामूली कहासुनी पर बवाल, फोर्स तैनात

सहारनपुर। बुलंदशहर में हुए बवाल के बाद अब सहारनपुर में भी बवाल होते-होते बच गया। यहां पर समय से पहुंची पुलिस और पीएसी ने मामले को संभाल लिया। गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी तैनात कर दी गई है। बुलंदशहर में हुए विवाद के बाद यहां की पुलिस भी सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए चल रही है और हर छोटी घटना को गंभीरता से ले रही है।

दो पक्ष में हुआ पथराव

दो पक्ष में हुआ पथराव

थाना कुतुबशेर की मानकमऊ चौकी क्षेत्र स्थित ईगरी गांव में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कुतुबशेर थाना पुलिस गांव में पहुंची और स्थिति को शांत कराया।

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पीएससी बल तैनात कर दिया गया है। मानकमऊ चौकी प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने एक पक्ष पर पथराव कर दिया था जिसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

मामले की गंभीरता को देखकर पुलिस फोर्स तैनात

मामले की गंभीरता को देखकर पुलिस फोर्स तैनात

उन्होंने कहा कि शांति एवं कानून व्यवस्था से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। बता दें कि बुलंदशहर बवाल के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है और छोटी-छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Video: लड़की को मंदिर में खींचकर ले गया आशिक, भरी मांग फिर हो गई पिटाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+