Video: लड़की को मंदिर में खींचकर ले गया आशिक, भरी मांग फिर हो गई पिटाई
फैजाबाद। यूपी के अयोध्या में एक सिरफिरे आशिक ने ऐसा काम किया जिसके बाद वह हॉस्पिटल पहुंच गया। उसने मंदिर में खींचकर एक युवती के मांग में सिंदूर भरने की कोशिश की। मंदिर से युवती ने घर भागकर अपने परिवार वालों को आप-बीती सुनाई। नाराज परिजनों ने सिरफिरे आशिक की जमकर पिटाई की जिसके बाद वह युवक अस्पताल में भर्ती है।

मांग भरकर बोला आशिक, मुझसे शादी कर लो
दरअसल ये पूरा मामला कोतवाली बीकापुर के तोरोमाफी दराबगंज का है। जहां पर एक सिरफिरा आशिक शुभम गांव की एक युवती से एकतरफा प्यार करने लगा। जिसके बाद उस सिरफिरे आशिक ने अपने घर के बगल ही एक मंदिर में खड़ा उस लड़की का इंतजार कर रहा था। जब सामान लेने युवती अपने घर से बाहर निकली और मंदिर से होकर गुजरने लगी तभी सिरफिरे आशिक ने युवती को खींचकर मंदिर में ले गया और जबरदस्ती मांग में सिंदूर भरने लगा। युवक ने लड़की से कहा कि मुझसे शादी कर लो।

यह बात युवती को नागवार गुजरी और इसकी शिकायत उसने अपने परिजनों से की। नाराज परिजनों ने सिरफिरे आशिक की जमकर धुनाई कर दी और अब आशिक शुभम जिला अस्पताल में भर्ती है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस पीड़ित के तहरीर शुभम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़ें- वाराणसी: स्कूल से घर लौट रही छात्रा को डंपर ने कुचला, ग्रामीणों ने की तोड़फोड़ और आगजनी












Click it and Unblock the Notifications