स्कूली बच्चों को बचाने के चक्कर में सड़क के बीचों-बीच गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, सीसीटीवी में कैद
सहारनपुर। बीते बुधवार को देहरादून हाईवे पर गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलट गया। हालांकि इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। क्योंकि ट्रक के पलटने के दौरान कोई भी गैस सिलेंडर फटा नहीं। हरियाणा के जिला जींद की तहसील सफीदो के गांव डिंडवाडा के रहने वाले चालकर बलिंदर शर्मा मंगलवार की रात को करनाल से ट्रक में सिलेंडर भरकर देहरादून के लिए चले थे।

बुधवार की सुबह वह जैसे ही देहरादून हाईवे पर माहीपुरा स्थित प्रांकुर हॉस्पिटल के सामने पहुंचा तो अनियंत्रित होकर ट्रक डिवाईडर से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद एलपीजी गैस से भरे सिलेंडर सड़क पर फैल गए। जबकि चालक को किसी तरह की कोई चोट नहीं पहुंची और गनीमत रहा कि कोई भी सिलेंडर फटा नहीं।
ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बारे में बताते हुए कहा कि उसके सामने स्कूली बच्चों से भरा टेंपो आ गया, जिसको बचाने के चक्कर में गाड़ी पलट गई। ट्रक में 198 घरेलू जबकि 47 कॉमर्शियल सिलेंडर लदे हुए थे। हाईवे पर ट्रक पलटने से करीब सात घंटे तक यातायात बाधित रहा। सड़क के बीचों-बीच पलटे ट्रक को क्रेन के सहारे किनारे किया गया।
यह भी पढ़ेंः दुर्घटना का शिकार हुई ये एक्ट्रेस, कैमरे के सामने दुपट्टे से छुपाया चेहरा












Click it and Unblock the Notifications