Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दुर्घटना का शिकार हुई ये एक्ट्रेस, कैमरे के सामने दुपट्टे से छुपाया चेहरा

नई दिल्ली। बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें वे मीडिया के सामने दुपट्टे से अपनी चेहरा छुपाती दिख रही हैं लेकिन हवा के चलते उनका दुपट्टा उड़ता भी है और उनका चेहरा भी दिख जाता है। अब सवाल उठा रहे हैं कि आखिर क्या कारण है जो जैकलीन इस तरह अपना चेहरा छुपाती दिख रही हैं। दरअसल मुंबई के वर्सोवा में शूटिंग के दौरान जैकलीन एक दुर्घटना का शिकार हो गई थी जिसके बाद वहां से लौटते हुए उनकी से तस्वीर सामने आई है।

क्यों चेहरा छुपाती दिखीं जैकलीन?

क्यों चेहरा छुपाती दिखीं जैकलीन?

फोटोग्राफर विरल भ्यानी ने अपने इंस्टाग्राम पर ये फोटो और वीडियो शेयर कर इसके पीछे की कहानी बताई है। उन्होंने बताया कि असल में एक फिल्म के शूट के दौरान जैकलीन का वीआईपी बोट पलट गई। इसके कारण उन्हें एक पब्लिक बोट में जाना पड़ा और वे नहीं चाहती थीं कि उनके चलते बोट में पब्लिक को कोई भी डिस्टर्बेंस हो इसलिए उन्होंने अपना चेहरा छुपा लिया है। हालांकि दुपट्टे के पीछे से जैकलीन मुस्कुराती हुई साफ दिखाई पड़ रही हैं और दुपट्टा उड़ जाने से उनका चेहरा भी दिख जाता है। वे कैमरे का सामने किसी तरह का पोज भी नहीं देती दिख रही।

सलमान खान के साथ किक-2 में दिख सकती हैं जैकलीन

जैकलीन के वर्क फ्रंट की बात करेंतो वे इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक फिल्म के शूट में बिजी हैं। हालांकि इस फिल्म को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसका अलावा खबर है कि वे सलमान खान के साथ फिल्म किक-2 में भी जल्द नजर आ सकती हैं। उम्मीद है कि इस फिल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरू होगी। गौरतलब है कि हाल ही में जैकलीन के इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हुए हैं। जिसके लिए उन्होंने अपने फैंस को शुक्रिया भी कहा था। बता दें कि यूं तो जैकलीन का ताल्लुक श्रीलंका से है लेकिन भारत में उनके लाखों फैंस हैं।

'रेस 3' की शूटिंग के दौरान भी हुई थी दुर्घटना

जैकलीन ने 'रेस 3' फिल्म के लिए काफी मेहनत की थी। फिल्म के सेट पर जैकलीन को आंख में चोट लग गई थी, जोकि काफी गंभीर थी। अपनी आंखों की फोटो शेयर करते हुए जैकलीन ने लिखा था, 'तो ये एक परमानेंट इंजरी है और मेरी आइरिस अब कभी भी गोल नहीं हो पाएगी, लेकिन शुक्रगुजार हूं कि मैं देख सकती हूं।' उनकी अगली फिल्म ड्राइव इसी साल रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में जैकलीन के ऑपोजिट सुशांत सिंह राजपूत हैं।

हिट हुआ था जैकलीन का वर्कआउट वीडियो

हिट हुआ था जैकलीन का वर्कआउट वीडियो

अपनी फिटनेस का खास खयाल रखने वालीं जैकलीन फर्नांडिज का एक वर्कआउट वीडियो बीते साल सोशल मीडिया पर हिट हो गया था। जैकलीन अपने फिगर को लेकर काफी सजग रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपना वर्कआउट सेशन शेयर भी करती रहती हैं। इस वीडियो में वो मस्ती भरे अंदाज में वर्कआउट करती दिख रही थीं।

यह भी पढ़ें- स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर की मुगलों की तरफदारी, ट्रोलर्स ने कहा- 'तुम्हें और जलील होना है'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+