सहारनपुर: पत्नी के बॉयफ्रेंड को पति ने दी खौफनाक सजा, फिर थाने पहुंचकर कबूला अपना जुर्म

पत्नी के बॉयफ्रेंड को पति ने दी खौफनाक सजा, फिर थाने पहुंचकर कबूला अपना जुर्म

सहारनपुर, 06 सितंबर: खबर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के बॉयफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी शख्स खुद को सरेंडर करने खून से सना हुआ चाकू लेकर कुतुबशेर पुलिस स्टेशन पहुंच गया। शख्स ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर बताया कि वो हत्या करके आया है। जिसे सुनकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

Saharanpur News: Husband reaches police station after lost life his wifes lover

आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली देहात पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह वारदात सहारनपुर जिले को कोतवाली देहात क्षेत्र का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हलालपुर गांव निवासी मोमिन मजदूरी करता है। मोमिन और उसकी पत्नी की मदद गांव का ही कय्यूम (35) करता था।

इसी दौरान मोबीन की पत्नी के कयूम से अवैध संबंध हो गए, जिसका पता मोबिन को चल गया। मोबीन की मानें तो उसने कई बार कयूम और अपनी पत्नी को समझाया। लेकिन कयूम नहीं माना और उसने उसके घर पर आना जाना जारी रखा। सोमवार की देर रात जब मोबिन काम से लौटा तो कयूम उसके घर पर ही था, जिसके बाद दोनों के बीच मोबिन की पत्नी को लेकर झगड़ा हुआ। मोबिन ने घर में ही रखा चाकू उठाकर कयूम की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे कयूम की मौके पर ही मौत हो गई।

मोबिन खुद चाकू हाथ में लेकर थाना कुतुबशेर में पहुंच गया। वहीं, पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो हत्यारोपी ने एक युवक की गर्दन काटी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। देहात कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है और मोबीन की गिरफ्तारी कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+