सहारनपुर: पूर्व MLC हाजी इकबाल के घर पर ईडी का छापा, मीडिया की एंट्री नहीं

सहारनपुर। खनन माफिया और बहुजन समाज पार्टी के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की है। प्रवर्तन निदेशालय की दो टीमें बुधवार को इनोवा कार से सहारनपुर पहुंची। यहा से वो सीधे उनके मिर्जापुर स्थित घर पहुंच गई। घर के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। फिलहाल, वहां मीडिया को अंदर जाने की इजाजत नहीं है।

Recommended Video

    सहारनपुर: पूर्व MLC हाजी इकबाल के घर पर ईडी का छापा, मीडिया की एंट्री नहीं
    Saharanpur: ED raids former MLC Haji Iqbals house

    बता दें, प्रवर्तन निदेशालय ने लखनऊ में पूर्व एमएलसी इकबाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जिसके बाद से ही ईडी लगातार इस मामले की जांच कर रही है। बुधवार को ईडी की टीम लखनऊ से सहारनपुर पहुंची और उनके मिर्जापुर स्थित आवास पर छापेमारी की। जिसके बाद खलबली मच गई। भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। हालांकि टीम में आये ईडी के अधिकारी इस मुद्दे पर मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। स्थानीय पुलिस को भी ईडी ने दूर ही रखा है।

    अवैध खनन करके पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के आरोप में हाजी इकबाल के भाई बसपा एमएलसी महमूद अली और अमित जैन के खिलाफ एनजीटी ने हाल ही में 50-50 करोड़ का जुर्माना लगाया था। उसकी वसूली के लिए गत छह अक्तूबर को ही आरसी जारी हुई थी। इससे पहले ईडी ने हाजी इकबाल के बेटे के बयान भी दर्ज किए थे। हाजी इकबाल की सहारनपुर के बादशाहीबाग के पास करीब 700 एकड़ में बनी ग्लोकल यूनिवर्सिटी और मसूरी के होटल सहित पूरी संपत्ति की जानकारी इकट्ठा की गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+