Saharanpur: ट्रक की टक्कर से देहरादून-अंबाला हाईवे पर कार में लगी आग, चार लोग जिंदा जले

Saharanpur Accident News Today: सहारनपुर जिले में मंगलवार 18 जुलाई की सुबह अंबाला-देहरादून हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार आग का गोला बन गई और हाईवे पर धू-धू कर जल उठी। इस हादसे में कार सवार पति-पत्नी समेत चार लोग जिंदा जल गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया। पुलिस ने चारों शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई।

Saharanpur Accident News Today

इस हादसे की सूचना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सहारनपुर के रामपुर मनिहारन क्षेत्र में देहरादून-अंबाला हाईवे के फ्लाईओवर पर हुआ है। पुलिस ने बताया कि हाईवे पर निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए एक ही साइड से दोनों ओर का आवागमन हो रहा है।

पुलिस ने बताया कि आल्टो कार सवार सभी लोग हरिद्वार की ओर जा रहे थे, तभी एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान पीछे से ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार डिवाइडर से जा टकराई और उसमें तुरंत आग लग गई। भीषण आग लगने से कार सवार चारों लोग जिंदा जल गए।

फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। इसके बाद सभी शवों को कार से बाहर निकाला गया। एसपी सिटी ने बताया कि मरने वालों की पहचान उमेश गोयल (70), सुनीता गोयल (65), अमरीश जिंदल (55), गीता जिंदल (50) निवासी ज्वालापुर हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+