प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाला: यूपी में अपात्र लोगों को बांट दिए गए 2-2 लाख रु., 5 पर मुकदमा
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में आए रोज प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से जुड़े अधिकारियों के घपले की खबरें आ रही हैं। अब सहारनपुर में भी ऐसे पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, जिन्होंने अपात्र लोगों को 2-2 लाख रुपए बांटे थे। प्रधानमंत्री आवास योजना में घपला करने करने के आरोप अनुज सिंह, आनंद भारती, सोनू प्रधान, विकास भारद्वाज और दानिश नामक शख्स पर लगे। इन सभी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

एसडीएम सदर अनिल सिंह ने शुक्रवार को बताया कि नानोता नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोपियों पर यह मुकदमा दर्ज हुआ। नानोता निवासी शहजाद मलिक ने कमिश्नर संजय कुमार को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कस्बा नानोता में अपात्र लोगों को रकम बांटी गई है। जिसके बाद कमिश्नर ने इस मामले की जांच एसडीएम रामपुर से कराई। जिसमें आरोप सही पाए गए।
संवाददाता के अनुसार, कमिश्नर के आदेश पर एसडीएम सदर अनिल सिंह द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई, हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications