बारिश के बाद Saharanpur में कम हुआ प्रदूषण, दिखने लगीं हिमालय और शिवालिक की चोटियां
Saharanpur, May 21: बीते एक साल पहले भी प्रदूषण कम होने के कारण सहारनपुर से हिमालच की चोटिंयां साफ दिखाई देने लगी थी। जिनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। तो वहीं, अब एक बार फिर लॉकडाउन में प्रदूषण कम होने और तीन दिनों से हो रही बारिश से मौसम साफ हुआ है। जिस कारण सहारनपुर जिले से हिमालय की चोटिंयां साफ दिखाई दे रही हैं।
Recommended Video

इनकम टैक्स अधिकारी दुष्यंत सिंह ने कैमरे में कैद की तस्वीरें
इन सुंदर तस्वीरों को सहारनपुर जिले में तैनात इनकम टैक्स अधिकारी दुष्यंत सिंह ने गुरुवार शाम को अपने कैमरे कैद किया है। दरअसल, दुष्यंत सिंह को फोटोग्राफी का भी शौक है। उनका कहना है कि पिछले लॉकडाउन में भी एक बार पहाड़ियां चमकी थी। लेकिन इस बार अपर हिमालय से गंगोत्री, यमुनोत्री व शिवालिक की पर्वत श्रृंखला बिल्कुल साफ नजर आई है।

सहारनपुर से नजर आई हिमालयन रेंज की पर्वत शृंखलाएं
दुष्यंत सिंह ने बताया कि वायुमंडल में पसरे घने प्रदूषण के चलते देहरादून-मसूरी की पहाड़ियां भी कभी-कभार बारिश के बाद मुश्किल से दिखाई देती थी, लेकिन पिछले साल की तरह इस साल भी लगे कोरोना कर्फ्यू से प्रदूषण कम हुआ है। बुधवार को हुई बारिश के बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो गया है। जिससे गुरूवार को अपर हिमालयन रेंज की पर्वत शृंखलाएं सहारनपुर से दिखाई दी।

बारिश से साफ हुआ मौसम
उन्होंने बताया कि सहारनपुर देहरादून से सटा वेस्ट यूपी का जिला है। फोटो में शाम का जो नजारा नजर आ रहा है वह नॉर्थ ईस्ट 60 डिग्री है। बारिश के बाद यहां मौसम बिल्कुल साफ हुआ है। देखकर लगता नहीं है कि इन पहाड़ियों की दूरी 150 किलोमीटर से अधिक है। लेकिन सहारनपुर और अपर हिमालय की पहाड़ियों के बीच में कोई पहाड़ ही नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications