सहारनपुर से PM मोदी ने 1st फेज के मतदाताओं से मांगी माफी, कहा- मेरा फर्ज था कि आपके बीच जाऊं, लेकिन...
सहारनपुर, 10 फरवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ''मैं यहां से प्रथम चरण के मतदाताओं की क्षमा चाहता हूं, मेरा ये फर्ज था कि चुनाव घोषित होने के बाद उनके बीच जाऊं, लेकिन मैं नहीं जा पाया क्योंकि चुनाव आयोग ने कुछ मर्यादाएं रखी थीं। लेकिन वर्चुअल समिट में उनसे मिल लिया था।

पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान चल रहा है। मुझे ये जानकर खुशी हुई कि ठंड में भी सुबह-सुबह लोग बहुत बड़ी कतारें लगाकर मतदान के लिए पहुंचे हैं।
पीएम मोदी ने सपा पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि घोर परिवारवादी लोग सरकार में होते तो वैक्सीन शायद रास्ते में ही कहीं बिक जाती और आप कोरोना के भय से आतंकित होकर जीवन-मृत्यु की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर हो जाते। पीएम ने कहा, ''मैं इन दिनों देख रहा हूं कि कुछ घोर परिवारवादी लोग लगातार जनता से खोखले वादे किए जा रही है। उनको पता है कि यूपी की जनता उनको पुराने कारनामों को याद करके उन्हें फिर से कभी घुसने देने वाली नहीं है। उनके नसीब में सत्ता नहीं लिखी है, UP की जनता ने उन्हें नकार दिया है।''












Click it and Unblock the Notifications