नहीं देखा होगा इतना खूबसूरत तालाब ! सहारनपुर के ग्राम प्रधान ने कायम की देश-प्रेम की अनोखी मिसाल
India Map Design Pond : यह कोई आम तालाब नहीं है, ग्राम प्रधान अपने गांव में अमृत सरोवर योजना के तहत जिस तालाब की खुदाई करवा रहे हैं वह भारत के नक्शे के डिजाइन का तालाब हैं।

आजकल चर्चा में रहने के लिए लोग कुछ न कुछ अलग करना चाहते हैं तो जज्बे को कोई रोक नहीं सकता और बात जब देश प्रेम की हो और राष्ट्रभक्ति की हो तो कोई परिकल्पना नहीं होती है, कि व्यक्ति कहां तक जा सकता है। यूपी में एक ग्राम प्रधान ने ऐसा काम किया कि अब देश भर में उनकी चर्चा हो रही है। लोगों को अभी तक आपने सुना होगा कि कोई अपने सीने पर भारत के नक्शे का टैटू बनवाता है तो कोई अपने हाथों पर, लेकिन यहां पर ग्राम प्रधान ने कुछ अलग ही कारनामा कर डाला है। उन्होंने भारत के नक्शे की डिजाइन वाला तालाब बनवा दिया।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के ग्राम पंचायत चकवाली के प्रधान ने एक ऐसा काम किया है कि पूरे देश में चर्चा हो रही है। मामला है एक तालाब खुदाई का, लेकिन यह कोई आम तालाब नहीं है। ग्राम प्रधान अपने गांव में अमृत सरोवर योजना के तहत जिस तालाब की खुदाई करवा रहे हैं वह भारत के नक्शे के डिजाइन का तालाब हैं। जो अभी से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्राम पंचायत चकवाली की ग्राम प्रधान सविता देवी व उनके प्रतिनिधि नकुल चौधरी लगातार विकास कार्यों के साथ अब कुछ खास करते नजर आ रहे हैं। इस तालाब को ऊपर से देखने पर तालाब भारत के नक्शे जैसा दिखाई देगा जैसा कि आप तस्वीरों में देख रहे हैं।

32 मीटर लंबा और 29 मीटर चौड़ा अद्भुत तालाब
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नकुल चौधरी बताते हैं कि भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के मनसा स्वरूप हमने तालाब की खुदाई कराई है क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत का सपना है और हमने जो तालाब बनवाया है वह भारत के नक्शे के जैसा दिखता हैं। हमने इस तालाब को राष्ट्रभक्ति के प्रति जोड़ने का काम किया हैं। यह तालाब 32 मीटर लंबा और 29 मीटर चौड़ा बनाया गया हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने देशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि हमें तालाब को साफ सुथरा रखना है जिससे स्वच्छ भारत मिशन का सपना भी साकार हो सके।
Recommended Video


क्या है सरकार की योजना
उत्तर प्रदेश सरकार की योजना अमृत सरोवर के तहत सभी जिलों के हर ग्राम पंचायत में तालाब बनवाया जा रहा हैं। जिससे ग्रामीणों को लाभ मिले और बारिश का पानी इकट्ठा हो। इसका शुभारंभ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 अप्रैल 2022 को किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि जल निकायों का विकास और कायाकल्प हो जिससे जल स्तर में सुधार आए, इसीलिए अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबो की खुदाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications