जीआरपी इंस्पेक्टर ने व्यापारी से लूटे 9 लाख रुपए, CCTV की मदद से पुलिस ने किया गिरफ्तार
Saharanpur

पुलिस की वर्दी में आए थे लुटेरे
सोमवार को नागल थाना क्षेत्र के एक मकान में कार सवार बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। गेहूं व्यापारी अख्तर से नौ लाख रुपए लूटे गए थे। गेहूं व्यापारी ने बताया था कि लुटेरे पुलिस की वर्दी में आए थे। इस वारदात को अंजाम देने के बाद जब लुटेरे फरार हुए तो स्थानीय पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू की।

सीसीटीवी कैमरे की मदद से लुटेरों तक पहुंची पुलिस
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर रोहाना के करीब बने टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए। सीसीटीवी की फुटेज में बदमाशों की कार का नंबर ट्रेस हो गया, जिसके बाद पुलिस बदमाशों की तलाश करते हुए आगरा पहुंच गई। पुलिस ने लुटेरों को आगरा के थाना लोहामंडी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इन लुटेरों में शामिल जीआरपी आगरा का इंस्पेक्टर ललित त्यागी भी निकला।

जीआरपी इंस्पेक्टर निकला लुटेरा
थाना प्रभारी नागल सतेंद्र कुमार राय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जीआरपी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आगरा की पुलिस आरोपी इंस्पेक्टर को बचाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन डीजीपी क्राइम के निर्देश पर आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। एसएसपी दिनेश कुमार ने भी इसकी पुष्टि की है।












Click it and Unblock the Notifications