सहारनपुर: घर में संदिग्ध हालात में मिला पिता-पुत्री का शव, इसी साल हुई थी पत्नी की मौत
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस चौकी से महज 200 कदम की दूरी पर स्थित एक घर के अंदर पिता व मासूम बच्ची का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गई। मृतक व्यक्ति का नाम सुहेब बताया जा रहा है और उसकी 4 वर्षीय बेटी का नाम सिजरा है। सुहेब ने नाजिया नाम की युवती के साथ प्रेम विवाह किया था और इसी वर्ष नाजिया की भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। नाजिया के परिजनों ने सुहेब पर ही हत्या का आरोप लगाया था और सुहेब पर अपनी पत्नी की हत्या का मुकदमा यही मंडी थाने में ही दर्ज था, जिसकी जांच चल रही थी।
Recommended Video

बुधवार सुबह मंडी पुलिस को सुहेब के परिजनों से जानकारी मिली कि सुहेब व उसकी मासूम बेटी का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। सूचना के बाद मौके पर ASP पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे ओर मामले की छानबीन शुरू कर दी। मृतक सुहेब के मामा का कहना है कि सुहेब व उसकी बेटी के हाथ किसी रस्सी से बंधे हुए थे। उनको शक है कि सुहेब व उसकी बेटी की हत्या की गई है। सूचना पाकर बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों से जानकारी हासिल की सांसद ने भी घटना पर दुख जताया है।
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है दोनों की मौत की जांच गहनता से की जा रही है। घटना से जुड़े हर एंगल पर जांच की जाएगी। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुहेब ने अपनी बेटी सिजरा को फांसी पर लटका कर खुद आत्महत्या की या दोनों की हत्या हुई, इस बात की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications