father's day पर बेटी ने पिता को गिफ्ट की चांद पर 1 एकड़ जमीन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में फादर्स डे पर पार्षद के पति विवेक गुप्ता को उनकी बेटी पूजा गुप्ता ने चांद पर 1 एकड़ जमीन गिफ्ट की है। अभी तक चांद पर मात्र तीन भारतीय लोगों ने जमीन ली हुई है, जिसमें फिल्म अभिनेता शाहरुख खान, सुशांत सिंह राजपूत और अब सहारनपुर के विवेक गुप्ता की बेटी पूजा गुप्ता जो सहारनपुर के वॉर्ड नंबर 17 की रहने वाली हैं। पूजा ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि उन्होंने अपने पापा को एक ऐसा गिफ्ट दिया जो हमेशा यादगार रहेगा।
Recommended Video

पिता ने कहा- हमेशा याद रहेगा ये लम्हा
पार्षद पिंकी गुप्ता की दो लड़कियां हैं और वह बहुत खुश है और उन्होंने बताया कि हमने अपनी बेटियों को कभी बेटों से कम नहीं समझा। पिता विवेक गुप्ता ने बताया की इस खुशी को वह शब्दों में बयां नहीं कर सकते, उन्हें बेटी पर गर्व है, क्योंकि बेटी ने बेटों से बढ़कर उन्हें इतना बड़ा तोहफा दिया है, वह इस लम्हे को हमेशा याद रखेंगे।

क्या कहती हैं पूजा
पूजा गुप्ता ने बताया, ''मैं सहारनपुर में रहती हूं, मेरी शादी जांबिया मैं हुई है। मैं यूएसए एड एजेंसी में काम करती हूं, और अपने पापा के लिए फादर्स डे पर कुछ अलग चीज देना चाहती थी। मेरा साइंस के प्रति बहुत लगाव रहा है, इसी में मैंने देखा कि चांद पर भी जमीन खरीदी जा सकती है तो मैंने अपने पापा को एक एकड़ जमीन चांद पर खरीद कर गिफ्ट की है, मैंने इंटरनेशनल लूनर लैंड रजिस्ट्री से जमीन खरीदी थी और अपने पापा को गिफ्ट की है।''

कीमत का नहीं किया खुलासा
पूजा ने कहा, ''मुझे बहुत खुशी है कि मैंने अपने पापा को एक ऐसा गिफ्ट दिया जो हमेशा यादगार रहेगा, उन्होंने यह भी कहा कि माता-पिता को बच्चों में भेदभाव नहीं करना चाहिए क्योंकि आज जो लड़के कर सकते हैं वह लड़कियां भी कर सकती हैं, इसलिए यह भेदभाव खत्म कर देना चाहिए।'' जब पूजा से इस जमीन की कीमत पूछी गई तो उन्होंने कहा कि मैं जमीन की कीमत का खुलासा नहीं करना चाहती क्योंकि मैंने गिफ्ट के तौर पर अपने पापा को यह जमीन गिफ्ट की है तो गिफ्ट की हुई चीज की कोई कीमत नहीं होती वह बहुत अमूल्य चीज होती है, मुझे बहुत खुशी है कि मैंने अपने पापा को एक ऐसा गिफ्ट दिया जो हमेशा यादगार रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications