कांग्रेस प्रत्‍याशी इमरान मसूद का पत्‍नी के साथ डांस का वीडियो वायरल, मौलाना बोले- बेपर्दा होकर डांस करना जायज नहीं

Saharanpur News, सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद का उनकी पत्नी के साथ डांस करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मुस्लिम संगठनों और मौलानाओं ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे इस्लाम में हराम करार दिया है। उन्होंने कहा कि इमरान को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

congress candidate imran masood dance with wife video viral

कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद और उनकी पत्नी शायमा मसूद का 30 सेकंड वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इमरान का वायरल वीडियो किसी समारोह का है। इस वीडियो में इमरान मसूद का परिवार फिल्‍म गानों पर डांस करता नजर आ रहा है। इसी दौरान इमरान मसूद की पत्‍नी भी डांस करने लगती हैं। बाद में उन्‍होंने इमरान मसूद को भी अपने साथ डांस में शामिल कर लिया।

congress candidate imran masood dance with wife video viral

उधर, देवबंदी उलेमाओं ने इमरान मसूद के खुलेआम डांस करने पर आपत्ति जताई है। इत्तेहाद उलेमा-ए-हिंद के अध्‍यक्ष मौलाना कारी मुस्तफा देहलवी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह इस्‍लाम में हराम है। इमरान मसूद ने जुर्म किया है और उन्‍हें माफी मांगनी चाहिए। मौलाना देहलवी ने कहा, 'इमरान मसूद की पत्‍नी को इस तरह के गानों पर नाचना, खुलेआम बेपर्दा होकर डांस करना जायज नहीं है। यह हराम है। इस्‍लाम इसकी इजाजत नहीं देता है। इस तरह का गुनाह करने पर तुरन्त तौबा करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:- सहारनपुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+