सहारनपुर में विपक्ष पर गरजे CM योगी, कहा- पिछली सरकारों के अराजक शासन के दौरान दंगों की एक श्रृंखला थी
सहारनपुर, 10 फरवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान जारी है। इस बीच राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता भी मैदान में हैं और ताबड़तोड़ जनसभाएं, रोड शो और डोर-टू-डोर प्रचार अभियान में जुटे हैं। बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर में हैं। सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार के 5 साल पूरे होने पर मैं कह सकता हूं कि जो बड़े-बड़े अपराधी सत्ता के संरक्षण में रहकर यूपी के आम नागरिकों का जीना हराम करते थे आज वो प्रदेश छोड़कर जा चुके हैं या सरकार के बुलडोजर ने उन्हें ठिकाने लगाने का काम कर दिया है।

'पिछली सरकारों के अराजक शासन के दौरान दंगों की एक श्रृंखला थी'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोसी कलां हो या मुजफ्फरनगर, सहारनपुर या अलीगढ़, पिछली सरकारों के अराजक शासन के दौरान दंगों की एक श्रृंखला थी। उन्होंने कर्फ्यू लगाया, दंगे करवाए, लोगों को त्योहार नहीं मनाने दिया, कांवड़ यात्रा रोकी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि घोर परिवारवादी लोग सरकार में होते तो वैक्सीन शायद रास्ते में ही कहीं बिक जाती और आप कोरोना के भय से आतंकित होकर जीवन-मृत्यु की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर हो जाते।












Click it and Unblock the Notifications