Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ATM से निकलने लगी दोगुनी रकम, एक-एक कर लोगों ने खाली कर दी मशीन

सहारनपुर। यूपी के स​हानपुर में एक एटीएम मशीन के बाहर उस वक्त जमावड़ा लग गया जब लोगों को एटीएम से दोगुने पैसे निकलने की जानकारी मिली। लोगों ने जितने पैसे निकालने चाहे उसके दोगुने निकले। यही नहीं, मैसेज में निकाली गई रकम की आधी की जानकारी मिलती रही। खबर फैली तो देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी मिलते ही बैंक ने एटीएम की सेवाएं बंद कर दीं। पुलिस को मामले की सूचना देते हुए लोगों से ज्यादा निकली रकम लौटाने की अपील की गई है।

टेक्निकल फॉल्ट की वजह से निकलने लगी दोगुनी रकम

टेक्निकल फॉल्ट की वजह से निकलने लगी दोगुनी रकम

मामला सहारनपुर के हसनपुर चौक पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम का है। जानकारी के मुताबिक, एटीएमए में टेक्निकल फॉल्ट की वजह से दोगुनी रकम निकलने लगी। कस्टमर जो एटीएम से जो भी रकम निकालने एटीएम उससे दोगुनी रकम का भुगतान करके मैसेज आधी राशि का देता। एटीएम से दोगुनी रकम निकलने की खबर जंगल में आग की तरफ फैली। लोगों ने अपने घरवालों, रिश्तेदारों को बताया और सभी लोग एटीएम पहुंच गए।

बैंक में मचा हड़कंप

बैंक में मचा हड़कंप

धीरे-धीरे 30 लोगों ने एटीएम ने दोगुनी रकम निकाल ली और एटीएम में पैसा खत्म हो गया। तब जाकर कहीं यह बात बैंक प्रबंधक तक पहुंची, जिसके बाद बैंक में भी हड़कंप मच गया। बैंक प्रबंधक ने तत्काल एटीएम में कैश जमा करने वाली कंपनी से सम्पर्क किया। कंपनी के अधिकारी हरप्रीत सिंह के मुताबिक, 30 ग्राहकों ने करीब 4 लाख 90 हजार की रकम एटीएम से ज्यादा निकाली है।

नहीं लौटाई दोगुनी रकम तो होगी कार्रवाई

नहीं लौटाई दोगुनी रकम तो होगी कार्रवाई

बैंक प्रबंधक ने मामले की जानकारी थाना सदर बाजार पुलिस को दी। सिक्योरिटी कंपनी को ज्यादा रकम की रिकवरी करने का दायित्व मिला है। जिन लोगों ने यह ज्यादा रकम निकाली है, उनसे अपील की गई है कि वे खुद से यह ज्यादा रकम लौटा दें। बैक प्रबंधक का कहना है कि बैंक के पास सारा रिकॉर्ड है। अगर ग्राहकों ने ज्यादा मिली रकम को नहीं लौटाया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+