सेना के जवान ने ठुकराया लाखों का दहेज, शगुन के एक रुपए और नारियल लेकर की शादी

सहारनपुर। सेना के एक जवान ने शादी में दहेज न लेकर लेकर लोगों को बड़ा संदेश दिया है। लखनऊ में तैनात विवेक कुमार ने शादी में शगुन के नाम पर सिर्फ एक रुपए और नारियल लिया। विवेक ने दहेज की कूप्रथा को समाप्त करने का बड़ा संदेश दिया। विवेक तीन साल तक कारगिल में तैनात थे। विवेक ने युवाओं से इस बारे में पहल करने की अपील की है। दुल्हन प्रिया ने भी पति के उक्त कदम का स्वागत किया है।

army man denied to take dowry and married with one rupees

30 नवंबर को शामली की प्रिया के साथ हुई थी विवेक की शादी

विवेक कुमार सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के गांव जुखेड़ी में रहते हैं। विवेक के पिता का नाम संजय कुमार है। विवेक की शादी 30 नवंबर को शामली के गांव बीनडा में अरविंद कुमार पुत्र सतपाल सिंह चौहान की पुत्री प्रिया के साथ हुई। विवेक ने शादी में शगुन के नाम पर सिर्फ एक रुपए और नारियल लिया। दूल्हेने ने दुल्हन को ही दहेज बताया। विवेक की सगाई एक साल पहले हुई थी। इस दौरान भी विवेक ने तब भी मोटी धनराशि को नकारकर शगुन के रूप में एक रुपए ही लिया था।

तीन साल कारगिल में थे तैनात, पिता ने कहा- मुझे गर्व है

विवेक की तीन साल तक कारगिल में तैनाती थी। पिछले 15 नवंबर को विवेक की नियुक्ति लखनऊ में हुई है। पिता संजय ने बेटे विवेक के दहेज न लेने के फैसले पर गर्व करते हुए उससे समाज के अभिशाप बन चुके दहेज प्रथा के खात्मे के लिए अन्य से प्रेरणा लेने की अपील की है। प्रधान चै. विनोद कुमार सहित अनेक लोगों ने विवेक के कदम को सराहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+