भाई ने छोटी बहन के प्रेमी की हत्या कर जंगल में फेंक दी लाश

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक युवक को गांव ही एक युवती से प्यार करना भारी पड़ गया। युवती के भाई ने इस युवक को मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

जंगल से बरामद हुई लाश

जंगल से बरामद हुई लाश

आपको बता दें कि विगत चार मार्च को थाना गागलहेडी के गांव सैयद माजरा निवासी युवक शोएब का शव गांव के ही जंगल से बरामद हुआ था। इस बाबत शोएब के पिता अब्दुल कादिर ने थाना गागलहेडी पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपने बेटे की गोली मारकर हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था।

तीन आरोपी गिरफ्तार

तीन आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी विनित भटनागर ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के इस मामले के खुलासे के लिए एसएसपी द्वारा टीमों का गठन किया गया था। जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए एक आरोपी मतीन पुत्र हसीन निवासी गांव सैयद माजरा ने पुलिस को बताया कि मृतक शोएब का उसकी छोटी बहन से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था।

भाई निकला मास्टरमाइंड

भाई निकला मास्टरमाइंड

मतीन ने बताया कि बार बार मना करने पर भी मृतक उसकी बहन से मिलना-जुलना और बात करना बंद नहीं कर रहा था। जिस पर उसने शोएब को सबक सिखाने के लिए अपने दो साथियों मुकीम पुत्र मुस्तकीम तथा शहजाद पुत्र केसर की मदद ली। तीनों ने शोएब की हत्या करने की योजना बनाई और इस योजना के तहत शोएब की हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+