गलत ट्रेन में चढ़ी मासी-भांजी ने चलती ट्रेन से लगा दी छलांग, दोनों का हुआ यह हाल
Sagar News, सागर। स्टेशन से ट्रेन रवाना ही हुई थी। तभी यात्रियों ने बताया कि यह ट्रेन दिल्ली की तरफ जाएगी। बस इतना सुनते ही डिब्बे में सवार एक महिला यात्री अपनी 12 वर्षीय भांजी को साथ लेकर ट्रेन से नीचे कूद गई। एक बारगी तो यात्रियों के माजरा समझ ही नहीं आया। फिर पता चला कि वे दोनों गलत ट्रेन से सवार हो जाने के कारण कूदी थी। चलती ट्रेन से नीचे छलांग लगाने के कारण मासी भांजी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले का है। दरअसल, रविवार सुबह गंगा पति परमानंद कुशवाहा 32 वर्ष निवासी खड़ेसरा एवं मोना पिता नरेश कुशवाहा 12 वर्ष निवासी भाल बामोरा मंडी बामोरा बीना रेलवे स्टेशन से अशोकनगर जाने के लिए ट्रेन में सवार हुई थी। इन्हें राजस्थान की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार होना था, मगर ये गलती से दिल्ली की तरह जाने वाली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में बैठ गई।
रेलवे स्टेशन से ट्रेन रवाना होकर झांसी गेट आउट तक पहुंची और गति बढ़नी शुरू हुई तभी बातचीत में अन्य यात्रियों से चर्चा में पता चला कि यह ट्रेन राजस्थान की ओर नहीं जाएगी। ऐसे में दोनों ने घबराकर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। दोनों की गंभीर चोट आई हैं।
भांजी मोना के सिर में गंभीर चोट आई हैं। 108एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने से घायल मांसी-भांजी को एफआरबी 17 के स्टाफ मोहन कुशवाहा, दीपक शुक्ला, पायलट अजय ने स्थानीय राजकीय अस्पताल पहुंचाया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सागर जिला अस्पता रैफर किय गया।












Click it and Unblock the Notifications