सागर संभाग की 26 सीटों में से ज्यादातर सीटों पर भाजपा मजबूत स्थिति में, लेकिन कांग्रेस भी पीछे नहीं

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। इसे देखते हुए राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां मजबूत करली है। अगर सागर संभाग की बात की जाए तो यहां विधानसभा की 26 सिम जिन पर मुकाबला रोचक दिखाई दे रहा है।

बता दे मध्य प्रदेश के सागर संभाग के अंतर्गत 6 जिले आते हैं जिसमें विधानसभा की 26 सीटें है। इनमें अधिकांश सीटों पर भाजपा के विधायक के है। लेकिन इस बार स्थिति दी बदली बदली नजर आ रही है। यहां पर 10 सीटों पर कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है इनमें से सा सिम ऐसी हैं, जहां जाति समीकरण और बाकियों के कारण भाजपा कांग्रेस का गणित बिगड़ा हुआ दिखाई दे रहा है।

Which BJP or Congress is getting lead in the opinion of Sagar division in assembly election

राजनीतिक जानकारों की माने तो सागर संभाग की हर सीट के सियासी समीकरण है। सबसे ज्यादा चर्चा सागर सीट की है। जहां से जेठ और बहू आमने-सामने है। वहीं राजनगर महाराजपुर और निवाड़ी सीट पर त्रिकोणी मुकाबला देखा जा रहा है। इन सीटों पर सपा और बसपा के उम्मीदवार कांग्रेस और भाजपा के समीकरण बिगाड़ सकते हैं।

किन जिलों में कांग्रेस और भाजपा मजबूत

सागर संभाग में सागर जिले की बात की जाए तो, जहां पर विधानसभा की 8 सीटें है। जिनमें से 2 सीटों पर भाजपा मजबूत है, वहीं कांग्रेस एक सीट पर मजबूत नजर आ रही है। वहीं 5 सीटों पर कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। इसके अलावा दमोह जिले की बात की जाए तो यहां पर विधानसभा की चार सीटों में से दो पर कांग्रेस और एक पर भाजपा मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। जबकि पथरिया विधानसभा सीट से बसपा की रामबाई की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है।

छतरपुर जिले की बात की जाए तो जहां पर विधानसभा की 6 सिम जिनमें से दो सीटों पर कांग्रेस और दो सीटों पर भाजपा मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। वही दो सीटों पर कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। टीकमगढ़ जिले में विधानसभा की तीन सीटों में से एक पर कांग्रेस और एक पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है। वही एक सीट पर कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। वहीं पन्ना जिले की तीन विधानसभा सीटों में से दो पर भाजपा मजबूत स्थिति में नजर आ रही है वहीं कांग्रेस एक सीट पर दमदार स्थिति में है। इसके अलावा निवाड़ी की दो सीटों में से दोनों पर बीजेपी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। यानी सागर संभागर की 26 सीटों में से 10 पर भाजपा और 8 पर कांग्रेस मजबूत नजर आ रही है, जबकि 8 सीटों पर कांटे का मुकाबला होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+