मौत का लाइव वीडियो: आंखों पर पट्टी बांधकर आया और ट्रेन के सामने लेट गया

सागर जिले में बीना जंग्शन पर सैकड़ों लोगों की भीड़ के सामने एक युवक ने पटरी पर ट्रेन के आगे लेटकर जान दे दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक महज 4 सेंकड में युवक की जान निकल गई।

Bina Train

Sagar जिले के बीना रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक युवक ने अजीब तरह से जान दे दी। दरअसल एक युवक प्लेटफॉर्म पर घूम रहा था, उसने अपनी आंखों पर पट्टी बांध रखी थी। प्लेट्फॉर्म पर टहलते-टहलते जैसे ही एक ट्रेन नजदीक आई, वह प्लेटफॉर्म से फुर्ती के साथ नीचे उतरा और इंजन के सामने पटरी पर सिर रखकर लेट गया। महज 4 सेकंड में यह सारा घटनाक्रम घट गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

Recommended Video

    मौत का लाइव वीडियो: आंखों पर पट्टी बांधकर आया और ट्रेन के सामने लेट गया

    बीना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बीना जंग्शन पर के प्लेट्फॉर्म पर गुरुवार को एक युवक ने ट्रेन के आगे पटरी पर लेटकर जान दे दी। यहां प्लेटफॉर्म पर आंखों पर पट्टी बांधकर एक युवक पटरी पर आ गया। इस दौरान वहां एक ट्रेन आ रही थी। युवक ट्रेन के सामने ही पटरी पर लेट गया। वीडियो में दिख रहा है कि युवक लड़खड़ाते हुए प्लेटफार्म पर चल रहा है। फिर वह अचानक ट्रैक पर कूदा और पटरी पर लेट गया। इतने में एक ट्रेन आ जाती है, ट्रेन की चपेट में आने जिसकी टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना के बाद ट्रेन 40 मिनट खड़ी रही
    स्टेशन पर युवक ने अमृतसर-दादर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी थी। घटना के बाद बाद ट्रेन करीब 40 मिनट रुकी रही। जीआरपी ने युवक के शव को पटरियों से उठवाकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। हालांकि उसकी जेब से गुना से शिवपुरी का पुराना टिकट मिला है। बीना जीआरपी के सहायक उपनिरीक्षक बीएल कोल के अनुसार युवक आत्महत्य के उद्देश्य से प्लेटफॉर्म पर आया था। उकी शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+