Tiger State MP: बुंदेलखंड होगा बाघों का सबसे बड़ा घर,​ फिलहाल 95 बाघ मौजूद

बुंदेलखंड बाघों (Tigers) का सबसे बड़ा घर बनेगा। कारण नेशनल टाइगर कंजरवेशन अथॉरिटी (NTCA) शनिवार को इसे टाइगर रिजर्व घोषित कर सकता है। टाइगर स्टेट मप्र में नौरादेही क्षेत्रफल के लिहाज से सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व होगा। वर्तमान में यहां पर 1197 वर्ग किलोमीटर नौरादेही तो पड़ोसी जिले के रानी दुर्गावती वन्य प्राणी अभयारण्य के एरिया को मिलाकर इसका क्षेत्रफल 13 वर्ग किलोमीटर से अधिक होगा। इस लिहाज से यह सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व बनेगा। फिलहाल यहां 15 टाइगर मौजूद हैं।

tiger_bundelkhand_338

पन्ना टाइगर रिजर्व में 80 से अधिक बाघ मौजूद
बुंदेलखंड में हीरा उत्खनन के साथ-साथ बाघों के लिए अंतरराष्ट्रीय पहचान रखने वाले पन्ना जिले में पन्ना टाइगर रिजर्व मौजूद हैं। यहां साल 2008 में बाघ पुनर्स्थापन के बाद से अभी तक बाघ परिवार में 80 से अधिक बाघ वर्तमान में मौजूद हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर हो सकती है घोषणा
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) देश के टाइगर रिजर्व में कहां-कितने बाघ हैं, इसके आंकड़े शनिवार को जारी करेगा। 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है। इसी दिन बाघों की गणना के अलग-अलग आंकड़े जारी किए जाएंगे तो सागर के नौरादेही को वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व बनाने की घोषणा भी की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+