Success Story: मशरूम से दंपति बनेंगे मालामाल, कम जगह के चलते सीढ़ियों पर भी कर डाली खेती
प्रकृति प्रेमी जितेंद्र चौरसिया और उनकी पत्नी आशा ने अपने छत पर ही कई दुलर्भ पौधों की वनस्पतियों को संरक्षित किया हैं। मुफलिसी के दौर से निकलने के लिए उन्होंने उन्हें मशरूम की खेती की तरफ रूख किया है। शुरूआत अपने छोटे से घर से की है। उन्होंने घर के एक कमरे और सीढ़ियों पर ही ओएस्टर मशरूम की खेती कर डाली। पहली हॉर्वेस्टिंग भी सफल रही है। हम बात कर रहे हैं मप्र के सागर शहर के रहने वाले एक जुझारू दंपति की, जिन्होंने गरीबी से जुझते हुए काफी लंबा संघर्ष किया है।

आशा चौरसिया पति जितेन्द्र चौरसिया द्वारा घर पर ही भूमि प्रबंधन का उपयोग करते हुये अनुपयोगी जगह पर मशरूम (Oyster mushroom) की खेती की जा रही है। जितेन्द्र बताते है कि उनके एवं उनकी पत्नि आशा चौरिसया द्वारा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से मशरूम की खेती किए जाने के लिए एक वर्षीय डिप्लोमा पाठयक्रम किया गया है। वे बताते है कि डिप्लोमा के समय उनके साथ उनके अन्य साथी कृपाल ठाकुर, रविन्द्र यादव, राघवेन्द्र रैदास, आशुतोष पाण्डेय के सहयोग से उनके द्वारा मशरूम उत्पादन किया गया है।
महज तीन किलो बीज से खेती शुरू की है
जितेन्द्र द्वारा ओयस्टर मशरूम (Oyster mushroom) के 3 किलो बीज लगाए गए हैं जिनकी प्रथम हार्वेस्टिंग 30 दिनों बाद अर्थात बुधवार को की गई, जिसमें 5 किलो मशरूम प्राप्त हुआ है। इस मशरूम फसल को लगाने में किसी भी प्रकार का रसायन उपयोग नहीं किया गया है। पूर्णता जैविक तरीके से मशरूम को उगाया गया है। कम जगह में अच्छी आय का साधन मशरूम की खेती से लिया जा सकता है।
मशरूम में प्रोटीन, विटामिन, कैलोरी और भी बहुत कुछ है
उपसंचालक उद्यान महेन्द्र मोहन भटट ने बताया कि ओयस्टर मशरूम में फाइबर, बीटा ग्लूकन, कैलोरी, वसा, सोडियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और विटामिन पाए जाते है। साथ ही इसमें नियासिन, राइबोफ्लेविन और पैंटोथेनिक एसिड जैसे विटामिन पाए जाते हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रोल कम करने और हार्ट की कई समस्याओं को दूर करने में ये कारगर है। इसके उपयोग से पाचन तंत्र और इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता है। इसके अलावा यह एलर्जी समस्याओं में भी काफी कारगर है। संयुक्त संचालक कृषि बीएल मालवीय भी जितेंद्र के छोटे से घर में उसके द्वारा उगाए गए मशरूम की खेती को देखने पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications