अचानक मंच टूटा और धड़ाम से नीचे गिरे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री समेत कई नेता, देखें वायरल VIDEO
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई में भाजपा के धरना प्रदर्शन के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई जब मंच नेताओं को बोझ सहन नहीं कर सका और मंच टूट जाने से वे सब नीचे गिर गए। मंच से नीचे गिरने वालों में पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह, सांसद राज बहादुर सिंह, विधायक महेश राय आदि दर्जनों नेता शामिल हैं। इसके बाद पूर्व मंत्री ने स्टूल पर खड़े होकर भाषण दिया। कुछ नेताओं को मामूली चोट भी आई। पूरा घटनाक्रम मोबाइल के वीडियो में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि सोमवार दोपहर को मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र खुरई में विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन रखा था। धरना प्रदर्शन में सांसद राजबहादुर सिंह समेत अनेक नेताओं ने शिरकत की।
इसी दौरान भूपेंद्र सिंह मंच पर भाषण दे रहे थे। बारिश भी हो रही थी। ऐसे में बारिश से बचने के लिए भी कई नेता और कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए थे। भूपेन्द्र सिंह ने अपने भाषण में कुछ नेताओं के नाम लिए। फिर कहा कि सभी का नाम लेने में समय लगेगा। इतना कहना था कि मंच टूट गया और सारे के सारे नेता-कार्यकर्ता नीचे जा गिरे। इसमें कुछ नेताओं को मामूली चोट भी आई। जिनका इलाज कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications