Sagar राहतगढ़ में मीजल्स का आउटब्रेक, दहशत में आए लोग, प्रशासन के हाथ-पांव फूले
सागर के राहतगढ़ में मीजल्स का आउटब्रेक होने से हड़कंप मच गया। कई दर्जन बच्चे मीजल्स से प्रभावित हैं, अस्पतालों में भर्ती करना पड़ रहा। शनिवार को कलेक्टर दलबल के साथ गलियों में घूमकर इलाके के हालातों का जायजा लिया।

मध्य प्रदेश के सागर जिले में राहतगढ़ ब्लाॅक में मीजल्स का प्रकोप हो गया है। यहां के 4 वार्डों में लगभग हर घर में बच्चे मीजल्स का शिकार हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से होते हुए जानकारी जिला प्रशासन तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। शनिवार को कलेक्टर दीपक आर्य अमूमन सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और मैदानी अमले को लेकर राहतगढ़ पहुंचे और गली-गली में पहुंचकर लोगों से चर्चा का इलाके में मीजल्स के हालात जाने और लोगों को सलाह दी।
कलेक्टर दीपक आर्य शनिवार को राहतगढ़ पहुंच कर अधिकारियों के साथ मिजल्स प्रभावित वार्डों का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। उनके साथ एसडीएम अशोक सेन, सीएमएचओ डाॅ. ममता तिमोरे, जिला टीकाकरण अधिकारी एसआर रोशन, सीएमओ आरसी अग्रवाल, विकासखंड मेडिकल अधिकारी डॉ विकेश फुसकेले, तहसीलदार वैभव बैरागी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर दीपक आर्य राहतगढ़ पहुंचकर वार्ड क्रमांक 10 से लेकर 13 तक गली-गली में वार्डवासियों से चर्चा की एवं उनको समझाएश दी। प्रभावित बच्चों से भी कलेक्टर आर्य ने मुलाकात की। उन्होंने लोगों से अपील की है कि प्रशासन का सहयोग करें एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगने वाली मीजल्स टीकाकरण में सहयोग करें एवं सभी बच्चों का टीकाकरण कराएं।
Recommended Video
कलेक्टर ने बताया टीकाकरण के बाद 30 मिनट बच्चों को ऑब्जर्वेशन में रखें
उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद कम से कम 30 मिनट तक बच्चों की परिस्थिति को देखना पड़ता है इसके लिए शिविर लगाएं एवं उनको ऑब्जर्वेशन में रखकर टीकाकरण करें। कलेक्टर दीपक आर्य वार्डों में भ्रमण के दौरान वार्ड वासियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं उनके निराकरण के संबंध में तत्काल निर्देश दिए।
पूरे इलाके में साफ-सफाई कराने के दिए निर्देश
कलेक्टर आर्य ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि संपूर्ण वार्डों में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए एवं लगातार मच्छर रोधी दवा का छिड़काव करें। उन्होंने कहा कि वार्डो में जहां-जहां पानी भरे होने की स्थिति है उसके लिए निकासी व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करें।












Click it and Unblock the Notifications