Sagar News: MP में रक्तदान का रिकॉर्ड 24 घंटे में एक ही जगह 974 ब्लड डोनेशन
सागर में मेगा रक्तदान शिविर में रिकॉर्ड ब्लड डोनेशन किया जा रहा है। पहले दिन जहां 255 तो दूसरे दिन 819 अर्थात 24 घंटे में 974 लोगों ने रक्तदान किया है। शुक्रवार को भी रक्तदान शिविर में रिकॉर्ड रक्तदान का लक्ष्य रखा गया ह


सागर इकलौता जिला बन गया है, जहां से रक्तदान के माध्यम से एकत्रित ब्लड को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से प्रदेश के अन्य जिलों तथा राजधानी के सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक तक को ब्लड मुहैया कराया जाता है। दरअसल मंत्री भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन पर हर साल 20 मई के चार दिन पहले से तीन दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इसमें साल-दर-सार रिकॉर्ड रक्तदान किया जाता है। इस साल दो दिन में 974 यूनिट ब्लड डोनेशन किया गया है। इसमें से अकेले गुरूवार को ही 819 यूनिट रक्तदान हुआ है।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: Sagar News:अनोखा रक्तदान शिविर, दूसरे जिलों से आए लोग, ब्लड डोनेशन के लिए लगी होड़
महिलाएं भी बढ़चढ़कर रक्तदान कर रहीं
ब्लड डोनेशन कैंप में सबसे अच्छी और सकारात्मक बात यह है कि इसमें युवतियां और महिलाएं भी आगे आकर रक्तदान कर रही हैं। सागर तो ठीक आसपास के जिलों से आकर महिलाएं रक्तदान कर रही हैं। बता दें कि सागर महापौर संगीता डॉ. सुशील तिवारी, उनके पुत्र सूर्यांश तिवारी और पुत्रवधु प्रीति तिवारी, भतीजे रिशांक तिवारी ने स्वयं रक्तदान किया साथ ही महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने अपनी भागीदारी की। निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, रामू ठेकेदार सहित अनेक पार्षदों ने रक्तदान किया। निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। महापौर ट्राफी में हिस्सा लेने वाली क्रिकेट टीमों के बहुत से खिलाड़ी रक्तदान के लिए पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications