Sagar News:अनोखा रक्तदान शिविर, दूसरे जिलों से आए लोग, ब्लड डोनेशन के लिए लगी होड़
सागर में रक्तदान महोत्सव जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। मंत्री भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 1100 यूनिट से अधिक रक्तदान किया जाएगा। पहले दिन रायसेन और नरसिंहपुर जिलों से आकर 255 लोगों ने रक्तदान किया।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन के मौके आयोजित तीन दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर के पहले दिन रक्तदाताओं का तांता लगा रहा। बुधवार को रक्तदान करने वालों में सागर जिले के साथ रायसेन व नरसिंहपुर जिलों से आए रक्तदाताओं ने भी रक्तदान किया। इसमें महिलाओं ने भी रक्तदान कर महिलाओं को भागीदारी का संदेश दिया। पहलेदिन 255 लोगों ने रक्तदान किया।
मकरोनिया में स्वास्थ्य विभाग ने रक्तदान के लिए बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर की व्यवस्था की गई है। विभाग की रीजनल डायरेक्ट डॉ. नीना गिडियन, सीएमएचओ डॉ. ममता तिमोर सहित विभाग के तमाम अधिकारी खुद व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। गुरुवार को नगर निगम परिवार के अधिकारी-कर्मचारी रक्तदान करेंगे। रक्तदान में सागर जिले सहित प्रदेश के अन्य शहरों से लोग सागर आकर रक्तदान महायज्ञ में रक्तदान कर भागीदारी करते हैं। पहले दिन मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह द्वारा सभी रक्तदाताओं को रक्तदान के पश्चात प्रमाण पत्र भेंट किए गए।
Recommended Video

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त सुरक्षित रखवाया गया
पहले दिन कैंप में हुए 255 रक्तदान के बाद ब्लड कलेक्शन एवं ट्रांसपोर्टेशन वेन सहित टीम ने रक्त का संग्रहण कर सुरक्षित रूप से ब्लड बैंक पहुंचाया। दूसरे दिन द्वितीय दिवस 18 मई गुरुवार को सागर नगर निगम परिषद महापौर संगीता सुशील तिवारी, डॉ. सुशील तिवारी के नेतृत्व में उनके समर्थकों सहित विभिन्न समाजसेवी संगठनों व क्षेत्रों से आए लोग रक्तदान में हिस्सा लेंगे।
ब्लड डायरेक्टरी भी बनेगी, भविष्य में जरूरतमंदों को मिलेगा लाभ
मंत्री भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। रक्तदाताओं के नाम, पते व ब्लडग्रुप सहित ब्लड डायरेक्ट्री का प्रकाशन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications