Sagar news: पशुओं से भरे वाहन मिलने पर मचा बवाल, सागर के केसली नगर में हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन
Sagar news: मध्य प्रदेश के सागर जिले के केसली नगर में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और बुंदेलखंड जन सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने पशु परिवहन करने वाले दो वाहन का पीछा किया और उसे पूछताछ के नाम पर रोका तो एक युवक उसमें से कूदकर भाग गया।
वाहनों में पशु लादकर ले जाने में पशु क्रूरता अधिनियम का खुला मजाक उड़ाया जा रहा है। इसकी बानगी गुरुवार को उस समय केसली में सामने आई, जब कुछ लोगों ने वाहन में भरकर जा रही मवेशियों से भरी गाड़ियों को पकड़ लिया।
केसली थाना अंतर्गत दुर्गावती चौराहे के आगे जमुनिया गांव के समीप कुछ कार्यकर्ताओं ने पशु परिवहन का अवैध रूप से परिवहन करने वाले वाहनो का पीछा किया और उसे पूछताछ के नाम पर रोका तो एक युवक उसमें से कूदकर भाग गया।

तस्करी का संदेह
कार्यकर्ताओं ने पुलिस को छोटे बड़े 17 नग भैस पशुओं से भरे वाहन और एक आरोपी को पुलिस को सौंपा है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार दो सफेद रंग के पिकअप वाहन जिसका रजि. क्रमांक MP 04 GA 8088 एवं MP 38G 0633 आती दिखी, जिसमे भैसे भरी हुई थी जिसे रोकने पर उसमे छोटे बड़े 17 नग भैंसों को निर्दयता पूर्वक भरा गया था।
गाड़ियों मे चालक ही अकेले बैठे थे। आरोपी का नाम पता नाम जावेद पिता महमूद खान निवासी बेगमगंज का होना बताया है।बजरंग दल एवं विहिप कार्यकर्ता आरोपी और गाड़ियों को साथ लेकर थाने पहुंचे । पशुओं से भरी पिकअप गाडियां जब्त कराई।गौ-सेवकों ने गुरुवार को भैंसों से भरी 2 पिकअप पकड़ी। एक का ड्राइवर दूरी का फायदा उठाकर भाग गया। विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर गाड़ियों को कब्जे में लिया और थाना केसली ले आए। वाहन को पकड़ने वालों में विहिप प्रखंड केसली अध्यक्ष सत्यनारायण चौबे,रोहित स्थापक,राजेंद्र विश्वकर्मा,अर्जुन लोधी समेत अन्य हिंदूवादी संगठनों के सदस्य शामिल रहे। केसली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications