Sagar News: जुआरियों से लूट करने वाली नकली पुलिस बनी असली पुलिस की मेहमान, फिल्मी स्टाइल में सागर की घटना

Sagar News: असली-नकली पुलिस के कई मामले आपने देखे सुने होंगे। मध्य प्रदेश के सागर में अलग ही तरह की घटना सामने आई, जिसे सुनकर असली पुलिस भी हैरान रह गई। लुटे-पिटे जुआरियों ने थाने पहुंचकर जब शिकायत की तो असलियत सामने आई।

सागर जिले केरहली में मुहली गांव में कुछ जुआरी फड़ जमाए बैठे थे और जुआ खेल रहे थे। तभी फ़िल्मी स्टाइल में जीप में पुलिस की वर्दी पहने बदमाश वहां पहुंच गए। धौंस दिखाते हुए जुआरियों के फड़ के रुपये जब्त कर सभी को जीप में बैठा लिया।

Sagar-News-Fake-police-who-robbed-gamblers

कुछ दूर आगे ले जाकर नकली पुलिस ने जुआरियों से पहले जेब में रखे रुपये निकलवा लिए फिर उनकी जमकर धुनाई करते हुए उन्हें रास्ते में छोड़ भाग निकले। लुटे-पिटे जुआरियों में एक मोहन लाल को शक हुआ कि पुलिस उन्हें थाने नहीं ले गई और रास्ते में क्यों छोड़ दिया? शक होने पर जुआरी थाने पहुंचे और आपबीती सुनाई तो पुलिस दंग रह गई।

हुलिया और बदमाश जिस जीप से सवार थे, उस आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू हुई। मुख्य मार्ग पर सीसीटीवी फुटेज की मदद से जीप का पता चला फिर आरोपियों को भी दबोंच लिया गया। पीड़ित जुआरियों से बदमाशों ने दो-दो हजार रुपये और मोबाइल भी लूट लिया था। रहली पुलिस ने नकदी और मोबाइल भी बरामद किए।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+