लुकाछिपी के खेल ने ली मासूम की जान, खेलते-खेलते रेलवे पटरियों पर जा पहुंचा था
लुकाछिपी का खेल खेलते-खेलते एक मासूम की जान चली गई। नरयावली थाने के अंतर्गत जरूवाखेड़ा इलाके में बच्चा होली की शाम को परिवार के बच्चों के साथ खेल रहा था। परिवार का घर पटरियों के पास ही मौजूद था।

मध्य प्रदेश् के सागर जिले में होली जरुवाखेड़ इलाके में छुकाछिपी के खेल में एक मासूम बच्चे की जान चली गई। महज डेढ़ साल का मासूम परिवार के अन्य बच्चों के साथ खेल-खेल में रेलवे की पटरियों पर पहुंच गया। इसी दौरान मालगाड़ी आ गई, जिसकी चपेट में मासूम आ गया।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नरयावली इलाके की जरुवाखेड़ा पुलिस चौकी इलाके में शाम करीब 5 बजे खैराई रेलवे गेट नंबर 13 पर लुकाछिपी का खेल खेलते-खेलते डेढ़ साल का मासूम अचानक रेल की पटरियों के बीच जा पहुंचा, तभी अचानक सामने से आ रही मालगाड़ी की चपेट में मासूम आ गया, जिससे उसकी मौके पर दम निकल गया। पुलिस के अनुसार रेलवे ट्रैक के पास में ही मकान बना हुआ है, जहां घर के सामने ही परिवार के बच्चों के साथ लुकाछुपी का खेल यस यादव भी खेल रहा था,जो अचानक रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया, और मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के समय परिवार के लोग खेत पर थ्रेसर कर रहे थे, जहां मासूम की जानकारी लगते ही परिवार एंव ग्राम में मातम का आलम फैल गया।












Click it and Unblock the Notifications