नागराज ने पकड़े पैर, मानो माफी मांग रहे हों, स्नेक कैचर से छोड़ने की लगाई गुहार!
सागर में एक न्यायाधीश के बंगले में भारी-भरकम सांप घुस गया। स्नेक कैचर अकील बाबा ने जब रेस्क्यू किया और नागराज के फन पर शिकंजा कसा तो सारी हेकड़ी निकल गई और पैर पकड़कर छोड़ने की मिन्नतें करते नजर आए!


Recommended Video
कोबरा नाग के फन पर पड़ी चपत] सहग उठे नागराज
मध्य प्रदेश के सागर में सांप के रेस्क्यू के दौरान एक अचरज भरा नजारा देखने को मिला। दरअसल यहां तहसली स्थित न्यू ऑफिसर कॉलोनी में स्थित एक न्यायाधीश के बंगले में फुफकारते हुए करीब 6 फीट का एक सांप घुस आया। फनफनाते सांप पर नजर पड़ी तो स्नेक कैचर अकील बाबा को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। अकील पहुचे तो स्टोररूम के कबाड़े में खतरनाक सांप बैठा हुआ था। करीब पांच मिनट की मशक्कत के बाद अकील बाबा ने सांप के फन को शिकंजे में जकड़ लिया। इसके बाद क्या था, नागराज की सारी हेकड़ी निकल गई। बाहर आते ही नागराज अकील बाबा के पैर में लिपट गए। ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो नागराज कह रहे हों, गलती हो गई मुझे छोड़ दो...! हालांकि अकील बाबा ने सांप को पैरों से छुड़ाकर एक थैले में बंद कर लिया।
घोड़ा पछाड़ सांप काफी खतरनाक होता है, दांत नुकीले और काफी बड़े होते हैं
अकील बाबा ने बताया कि न्यायाधीश के बंगले में दो दिन से एक तेज-तर्रार सांप आ रहा था। उनके पास सूचना आई कि वह बंगले के बाहर स्टोर रूम में घुस गया है। सांप का रेस्क्यू कर लिया है। यह छोड़ा पछाड़ प्रजाति का सांप है। करीब छह फीट लंबाई है। यह जहरीला कम होता है, लेकिन काफी फुर्तीला और खतरनाक होता है। इसके दांत काफी लंबे और नुकीले होते हैं। बिजली की गति से अटैक करता है। यह इंसान तो क्या, गाय-भैंस तक के पैर जकड़ लेता है और मौका लगे तो यह दम भी घोंट सकता है। पकड़े गए सांप को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications