Sagar News: जिंदगी पर भारी पड़ी सेल्फी! राजघाट बांध में नाव पलटी, 4 युवक डूबे, एक लापता
सागर से करीब 14 किलोमीटर दूर राजघाट बांध में नाव से गहराई में मछली पकड़े गए युवा फोन से सेल्फी लेने लगे। इसी दौरान उनकी नाव पलट गई। दो दिन से लगातार चल रहे रेस्क्यू के बावजूद एक युवक अब भी लापता है।

राजघाट बांध के पानी में मछली पकड़ने गए बिलहरा के चार युवकों की नाव पलट गई, जिससे चारों पानी में डूबने लगे। नाव को पलटते और युवकों को डूबते देख डैम के आसपा व मछली पकड़ने दूसरी नाव में मौजूद लोगों ने पानी में डूब रहे 3 युवकों को बचा लिया। एक युवक का देर शाम तक पता नहीं चल सका था। इसके लए एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू आॅपरेशन चला रही है, लेकिन एक युवक का पता नहीं चल पा रहा है।
Recommended Video
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार राजघाट बांध बिलहरा के रहने वाले अंशुल, आशीष, विनीत व भानू अहिरवार राजघाट में मछली पकड़ने गए थे। ये नाव से जब-तब मछली पकड़ने काफी लंबे समय से जा रहे हैं। चारों नाव में सवार होकर गहरे पानी में चले गए थे। इसी दौरान मोबाइल सेल्फी के कारण इनकी नाव अनियंत्रित हो गई और वह पलट गई। घटना बीती शाम 4 बजे के आसपास की है। आसपस मौज्ूद लोगों ने तत्काल दूसरी नाव व तैरकर तीन युवकों को बचा लिया, जबकि एक युवक भानू का पता नहीं पाया।
एसडीआरएफ की टीम देर शाम तक तलाशती रही, वहीं शनिवार सुबह से भी रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन एक्जिट लोकेशन न होने के कारण भानू नहीं मिल पा रहा है। बता दें कि जहां घटना हुई है, वहां डैम की गहराई भी काफी ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications