डेयरी विस्थापन: पशु पालकों की धमकी, निगम के सामने मवेशी खड़ें कर देंगे...
डेयरी विस्थापन को लेकर पशु पालक शहर में ही डेयरी रखने के बहाने तलाश रहे हैं, इधर जब कलेक्टर, एसपी और महापौर प्रतिनिधि ने कार्रवाई प्रारंभ की तो पशु पालक निगम के सामने मवेशी बांधने की धमकी तक देने पर अमादा हो गए...

कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी अभिषेक तिवारी और महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने खुद की मौजूदगी में बीते रोज मंगलवार से डेयरियों के पशुओं को पकड़वाकर गो-शालाओं में भेजा शुरू किया था। इसी दौरान सारे पशु पालक इकट्ठा हो गए और बातचीत के दौरान धमकी स्टाइल में बोले कि हम अपने सभी जानकवर लेकर निगम के सामने खड़े हो जाएंगे, प्रशासन। इस तरह के स्वर सुनकर प्रशासन के अधिकारी बोले ठीक है, फिर हम पशुओं को वहीं से जब्त कर लेंगे।

डेयरी संचालक विस्थापन स्थल पर नहीं जाएगा, उन पर कानूनी कार्रवाई
दरअसल सागर में पशु विचरण मुक्त सागर योजना लागू कर दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि सभी डेयरी मालिक विस्थापन स्थल पर पहुंचे अब किसी भी डेयरी मालिक को समय नहीं दिया जाएगा, डेयरी विस्थापन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। अब विस्थापन स्थल पर ना जाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सागर के हफसिली इलाके में शहर की डेयरियों को विस्थापित करने इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया है, डेयरियों के टीनशेड की व्यवस्था पशु मालिकों को करना है, लेकिन उन्हें बीते छह महीने में अभी तक एक भी टीनशेड नहीं बनाया।
Recommended Video
सागर में डेयरी और विस्थापन का गणित
शहर में डेयरियों की संख्या - 378
शहर में मवेशियों की संख्या - 3000
दो दिन में पकड़े मवेशी - 20
अब तक डेयरी विस्थापित - 00












Click it and Unblock the Notifications