Sagar News: श्मशान से बाहर​ निकलते ही कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष गिरफ्तार, निगरानी में रही पूरी कांग्रेस

सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार के सागर आए थे। कांग्रेसी विरोध-प्रदर्शन न कर दें, इसलिए एक-एक नेता और पदाधिकारी को नजरबंद कर दिया। इधर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे को तो श्मशान घाट से बाहर निकलते ही उठा लिया।

CM आ रहे थे, सेवादल अध्यक्ष को श्मशान से उठा लिया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुशवाहा महासभा के सम्मेलन में शामिल होने रविवार को सागर आए थे, इसके पूर्व पुलिस ने कांग्रेस और सेवादल के नेताओं और पदाधिकारियों को चुन-चुन कर उठा लिया या नजरबंद कर दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के मामले में तो पुलिस ने गजब ही कर दिया। उन्हें एक अंत्येष्टी के दौरान श्मशान घाट से ही उठा लिया गया है। इस दौरान उनकी पुलिस से हल्की बहसबाजी भी हुई।

सागर में कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे रविवार सुबह भाजपा के पूर्व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के निधन पर उनकी अंत्येष्टी में नरयावली नाका मुक्तिधाम गए थे। करीब 11 बजे वे जैसे ही अंत्येष्टी में शामिल होकर बाहर निकले गेट पर सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इसी दौरान कुछ वर्दी वाले पुलिसकर्मी भी आ गए। उन्हें बताया गया कि वे हिरासत में लिए जाते हैं। शाम तक वे थाने में ही रहेंगे। इस दौरान सिंटू कटारे ने बताया कि अंत्ये​ष्टी से आया हूं, घर जाकर स्नान तो कर लेने तो, लेकिन पुलिस नहीं मानी। वे पुलिस के पहरे में श्मशान से मोतीनगर चौराहे तक पैदल आए, यहां पुलिसकर्मी उन्हें जबरन बाइक पर या डायल 100 में बैठने दबाव बनाने लगे, जब वे नहीं माने तो पैदल ही थाने लेकर गए। यहां करीब 6 से 7 घंटे तक उनको हिरासत में रखा गया। शाम को बाउंड भरकर ही उनको छोड़ गया।

Recommended Video

    मुठ्ठी भर लोगों ने अंग्रेजी भाषा हम पर थोप दी,देखें CM ने किस पर साधा निशाना

    पूरी कांग्रेस नजरबंद थी, घरों से उठा लिया था
    सीएम शिवराज सिंह चौहान को दोपहर करीब सवा बजे सागर आना था, जिस कारण सुबह से ही पुलिस सक्रिय हो गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहर राजकुमार पचौरी, ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद अहिरवार, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, कांग्रेस प्रदेश सचिव रामजी दुबे सहित सभी पदाधिकारियों को कार्यालय और घरों में नजर बंद कर पुलिस का पहला बैठा दिया गया। सीएम के सागर में कार्यक्रम समाप्त कर वापस भोपाल जाने के बाद पहरा हटाया गया। दरअसल कांग्रेस ने सीएम का विरोध करने और काले झंडे दिखाने का एलान किया था, जिसके बाद पुलिस ने यह निर्णय लिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+