Sagar कलेक्टर बंगले पर तैनात संतरी की रात में मौत, ठंड के कारण अटैक की आशंका
Sagar कलेक्टर बंगले पर तैनात एक 59 साल के होमगार्ड सैनिक की मृत्यु का मामला सामने आया है। सैनिक रात में गेट पर तैनात था और गार्ड ड्यूटी रूम में बैठा था, इसी दौरान उसे बैचेनी और सीने में दर्द होने लगा था।

sagar collector: कड़ाके की हाड़कंपाने वाली ठंड में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है, इसका ताजा उदाहरण मप्र के सागर जिले में कलेक्टर बंगले पर तैनात गार्ड की मृत्यु के रुप में सामने आया है। बीती देर रात कलेक्टर बंगले के गेट पर होमगार्ड सैनिक शिव नारायण रावत गेट पर ड्यूटी दे रहा था। अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा, बैचेनी महसूस होने पर उसने साथी सैनिकों को बताया था। रात में ही साथी उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे, लेकिन यहां महज 15 मिनट बाद ही शिव नारायण ने दम तोड़ दिया।

जानकारी अनुसार सागर कलेक्टर बंगला पर तैनात एक सैनिक की हृदय गति रुक जाने की वजह से निधन हो गया है, छावनी परिषद इलाके में स्थित कलेक्टर दीपक आर्य के बंगले पर ड्यूटी के दौरान शिव नारायण रावत के सीने में दर्द उठा था। दर्द उठने के बाद देर रात उसने अपने साथी सैनिक बाबू को इसकी जानकारी दी थी, उसने सीना दबाया बंगले के अधिकारी को सूचना दी। तत्काल ही उन्हें इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां कुछ देर तक इलाज होने के बाद शिवनारायण ने अंतिम सांस ली। बता दें कि शिव नारायण रावत बहेरिया के पास स्थित मुंहली गांव के निवासी है। वह लंबे समय से होमगार्ड के सैनिक के तौर पर कार्य कर रहे थे, बताया जा रहा है कि शिव नारायण के रिटायरमेंट को करीब 6 महीने ही शेष रह गये थे।
ORCHHA: खुदाई में मिली 500 साल पुरानी ऐतिहासिक सरकारी कॉलोनी, मिट्टी—टेराकोटा के बर्तन
ठंड में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा
हृदय रोग विशेषज्ञों के अनुसार ठंड के समय हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। कड़ाके की ठंड में घर से बाहर या खुले इलाकों में रहने वालों लोगों को सर्दी और शीतलहर के कारण शरीर में खून की चाल प्रभावित होती है। हाथ-पैर या तो सुन्न पड़ने लगते हैं या फिर हार्ट तक ब्लड पहुंचने में परेशानी होने लगती है। सदी से शरीर की गर्मी प्रभावित होती है, इसका सीधा असर ब्लड प्रेशर पर पड़ता है और हृदयघात की आशंका बढ़ जाती है।












Click it and Unblock the Notifications