ORCHHA: खुदाई में मिली 500 साल पुरानी ऐतिहासिक सरकारी कॉलोनी, मिट्टी—टेराकोटा के बर्तन
ओरछा में खुदाई के दौरान दो आलीशान बस्तियों के अवशेष, सड़क, मिट्टी और टेराकोटा से बने बर्तन, पत्थर की चक्कियां निकल रहीं हैं, यह सब महज चंद दशक पुराना नहीं बल्कि 500 साल पुराने हैं।

ORCHHA: विश्व पर्यटन स्थल और श्री रामराजा की नगरी, बुंदेलखंड की अयोध्या जमीन के नीचे भी इतिहास और समृद्धशाली, गौरवशाली शहर को छुपा हुए हैं। यहां किले, महल और हवेलियों से पहले भी आलीशान शहर हुआ करता था। जहांगीर महल के दक्षिण हिस्से में साफ-सफाई और खुदाई के दौरान 500 साल पुरानी दो सरकारी कॉलोनियां मिली हैं। साथ ही उस समय उपयोग किए जाने वाले टेराकोटा और मिट्टी के बर्तन, रसोई में उपयोग होने वाली वस्तुएं और पत्थर की चक्कियां भी मिली हैं।

खुदाई में मिला मुगलकाल का बेशकीमती सामान
पुरात्त्व विभाग ओरछा के जहांगीर महल के दक्षिण की तरफ मौजूद हिस्से में खुदाई का काम करा रहा है। पहले यहां साफ-सफाई का काम हो रहा था, इसी दौरान जमीन ने ऐतिहासिक नगर का समृद्धशाली पुरातात्विक खजाना उगलना शुरू कर दिया। जमीन के नीचे पत्थरों से बनी दीवालें, मकान, सड़कें, 500 साल पहले लोगों द्वारा उपयोग किए जाने वाले मिट्टी के बर्तन, टेराकोटा के बर्तन और अन्य सामान मिल रहा है। इसे पुरातत्व विभाग ने यहां प्रशिक्षित मजदूरों से संभलकर खुदाई प्रारंभ कराई है।

Recommended Video
राजा अपने मंत्री, सूबेदार और सलाहकारों को अपने निकट रखते थे
जानकारी अनुसार ओरछा के जहांगीर महल के दक्षिणी भाग में खुदाई का काम कराया जा रहा है। किले परिसर के 600 मीटर के क्षेत्र में खुदाई और सफाई का काम किया जा रहा है। पुराने आलीशान मकानों के अवशेष के साथ ही सड़क उस समय के मिट्टी और टेराकोटा के बर्तनों के साथ ही अन्य चीजें मिल रही है। इन कॉलोनियों को देखकर पता चलता है कि उस समय भी ओरछा राज्य को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए राजा द्वारा अपने मंत्री, सूबेदारों, सलाहकारों और बजीरों को महल के पास कॉलोनी बनाकर रखा जाता होगा, ताकि सरकारी या राजकीय काम में सुविधा हो। यह पूरी बस्तियां सुरक्षित कॉलोनी की तरह बनी थी।
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications