बेतवा नदी पर बने JP पॉवर प्लांट के बैराज में अचानक मरने लगी मछलियां, तड़प-तड़पकर हो रही मौत
MP के बीना में बेतवा नदी में मछलियों पर संकट गहरा गया है। नदी में एक साथ लाखों की तादाद में मछलियां मरकर पानी पर उतरा रही हैं। बताया जा रहा है कि पानी में कैमिकल की मात्रा बढ़ जाने से मछलियों की मौत हो गई है। कुछ समय पहले भी यहां इसी तरह मछलियां मरी थीं। बता दें बेतवा नदी पर जेपी पॉवर कंपनी का प्लांट लगा है, उसी के बैराज में यह मछलियां किनारे-किनारे नजर पड़ी नजर आ रही हैं।

Sagar जिले की बीना तहसील के कंजिया इलाके में बेतवा नदी में बड़ी तादाद में मछलियां खत्म हो गईं। मछलियों के मरने की यह एक साल में तीसरी घटना। आसपास के गांव के लोगों की शिकायत पर तहसीलदार ने घटना के संबंध में जांच के निर्देश दिए हैं। नदी के दोनों तरफ किनारों पर मरी मछलियां पड़ी होने से इलाके में बदबू फैल रही है। नदी के पानी में कैमिकल जैसी परत भी दिख रही है।

आरोप-बैराज से मरी मछलियां निकल आ रही हैं
कंजियां व आसपास के गांव वालों का आरोप है कि जेपी कंपनी बैराज से बड़ी तादाद मे मरी हुई मछली बहकर आ रही है। जिसकी बदबू से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण घटना के पीछे जेपी कंपनी पर आरोप लगा रहे हैं। वही सूचना के बाद तहसीलदार सतीश वर्मा ने जांच दल को बेतवा नदी पर भेजा है। इसके बाद सैंपल की जांच कराई जाएगी। तहसीलदार जांच के बाद कार्रवाई की बात कर रहे हैं। हालांकि पूर्व में भी मछली मरने के मामले में जांच की गई और जांच में जेपी कंपनी को क्लीन चिट दे दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications