Sagar: घर पर सांप का कब्जा! परिजन सड़क पर, रेस्क्यू में 10 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप निकला
सागर के श्रीराम कॉलोनी इलाके में एक घर में मवेशियों के कमरे में सांप घुस गया। परिजन बाहर भागे। जब स्नेक कैचर ने सांप को दीवार के छेद से खींचा तो सबकी आंखे फटी रह गईं...करीब 10 फीट लंबा सांप उनके घर में घुसा था।

Recommended Video
यदि किसी घर में खतरनाक और भारी-भरकम सांप घुस जाए तो क्या होगा? सागर के श्रीराम नगर में एक घर में सांप घुसा तो परिवार के सारे सदस्य घर छोड़कर बाहर की तरफ भाग खड़े हुए। सांप सरसराते हुए गो-शाला में घुस गया। करीब दो घंटे तक सांप गो-शाला में मौजूद रहा, जब स्नेक कैचर ने रेस्क्यू किया तो दीवार से 10 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप निकला।
सागर की श्रीराम नगर कॉलोनी में रहने वाला परिवार उस समय सकते में आ गया, जब अचानक उनके घर में 10 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ प्रजाति का सांप दिखाई दिया, देखते ही देखते यह सांप कच्चे घर की दीवार में चौखट के नीचे में घुस गया। दहशत में आए परिवार वालों ने घर खाली कर सड़क पर आ गए। इधर स्नेक कैचर असद खान को फोन पर इसकी जानकारी दी गई। असर जब मौके पर पहुंचे तो गोशाला में सांप होने की जानकारी दी गई। सबसे पहले उन्होंने वहां बंधे हुए मवेशियों को दूसरी जगह शिफ्ट कराया। इसके बाद सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। दीवार को खोदकर जब सांप को निकाला जो वह घोड़ा पछाड़ प्रजाति का करीब 10 फीट लंबा था। पकड़ में आते ही उसने ताकत भी दिखाई, लेकिन स्नेक कैचर के सामने वह बेबस नजर आया।
यह भी पढ़ें: Kuno National Park: दक्षिण अफ्रीकी चीतों को मिला खुला जंगल, तीन चीते फ्री रेंज में आजाद
स्नेक कैचर असद खान ने बताया कि पकड़ा गया सांप घोड़ा पछाड़ प्रजाति का है। यह कम जहरीला होता है, लेकिन इसक दांत काफी खतरनाक, नुकीले ओर बड़े होते हैं। यह जंप मारकर अटैक करता है। यह शिकार को जकड़कर दमघोंट देता है। इंसानों को इससे दूर ही रहना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications