Kuno National Park: दक्षिण अफ्रीकी चीतों को मिला खुला जंगल, तीन चीते फ्री रेंज में आजाद

कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए तीन चीतों को पहली दफा फ्री रेंज में छोड़ा गया है। मादा चीता गामिनी और नर चीते ​वायु व ​अग्नि को जंगल में छोड़ा गया। टास्क फोर्स ने कुल 5 चीतों को छोड़ने का निर्णय लिया था।

कूनो नेशनल पार्क: दक्षिण अफ्रीकी चीतों को मिला खुला जंगल, तीन चीते फ्री रेंज में आजाद

कूनो नेशनल पार्क: मध्य प्रदेश की धरती पर एक-एक कर छह चीते अब खुले जंगल में फर्राटा भर रहे हैं। बीते रोज कूनो के बड़े बाड़े से तीन चीतों को फ्री रेंज में आजाद किया गया। बता दें कि चीतो चीते दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों में से हैं। इनमें एक मादा व दो नर चीते हैं, जिन्हें जंगल के अलग-अलग दिशा में छोड़ा गया है।

दक्षिण अफ्रीका से बीते फरवरी में लाए गए 12 चीतों में से मादा चीता गामिनी और उसके साथ आए नर चीते अग्नि और वायु को सबसे पहले खुले जंगल में छोड़ने का फैसला कूनो प्रबंधन व चीता प्रोजेक्ट के आला अधिकारियों ने किया था। इनको फ्री रेंज में छोड़ने की अनुमति दो हफ्ते पहले मिल गई थी, लेकिन फील्ट स्टाफ की कमी और मॉनीटरिंग करने वाली टीम में स्टाफ की कमी के चलते इन्हें बीते रोज छोड़ा जा सका। इनको जंगल में छोड़ने से पहले इन पर लगातार नजर रखी गई, इनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। सबकुछ ठीकठाक और चीतों के फिट होने के बाद इन्हें जंगल के छोड़ा गया। बता दें कि ये चीते पूरे 90 दिन से अधिक छोटे और बड़े बाड़े में रखे गए थे। बता दें कि चीता टास्क फोर्स ने दक्षिण अफ्रीकी पांच चीतों को जंगल में छोड़ने का निर्णय किया था।

Recommended Video

    Kuno National Park: सुरक्षित हैं भारत की धरती पर जन्मे 'नन्हें चीते', मां संग मस्ती करते दिखे

    चीतों को अलग-अलग दिशाओं में छोड़ा गया है
    कूनो प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा मीडिया से साझा की गई जानकारी अनुसार मादा चीता गामिनी को सुबह के समय जंगल में ले जाकर पश्चिमी बीट में रिलीज किया गया। दोपहर बार नर चीते अग्नि और वायु को शाम करीब 6 बजे पूर्व और पश्चिम दिशा में ले जाकर छोड़ा गया। ऐसा इ​सलिए किया गया, ताकि ये जंगल के लंबे चौड़े इलाके में फर्राटा भर सकें और इनमें आपसी संघर्ष की संभावना न रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+