PM Narendra Modi के नए पेंतरे से विपक्षी चित गठबंधन I.N.D.I A. को दिया नया नाम INDI Alliance
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन को I.N.D.I A. गठबंधन को नया नाम दिया है। उन्होंने इसे 'I.N.D.I Alliance' इंडी एलायंस नाम दिया है। विपक्षी गठबंधन को देश व सनातन के लिए खतरा बताते हुए मोदी ने इनसे सतर्क रहने की जरूरत बताई है। मोदी ने कहा कि पहले इस गठबंधन को कुछ लोग घमंडिया भी कहते थे। ये देश को समाज को विभाजित करना चाहते हैं। सनातन धर्म और संस्कृति को मिटाना चाहते हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने सागर के बीना में बीपीसीएल की रिफाइनरी के एक्टेंशन व 50 हजार करोड़ के पेट्रोकेमिकल हब का शिलान्यास करते हुए जनसभा को संबोधित किया। इसमें उन्होंने जी-20 समूह की बैठकों और इसकी सफलता को लेकर बात करते हुए इसका सारा श्रेय जनता को दिया। उन्होंने भोपाल, इंदौर, खजुराहो में आयोजित जी-20 समूह की बैठकों का भी उल्लेख किया। मोदी ने आगे कहा कि कुछ लोग हैं जिन्हें जी-20 की यह सफलता रास नहीं आ रही है। पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन को इंडी एलायंस (I.N.D.I Alliance) कहकर बताया कि कुछ लोगों ने गठबंधन किया है। पहले लोग इन्हें घमंडिया गठबंधन भी कहते थे। मोदी ने खुला आरोप लगाते हुए कहा कि इंडी एलायंस के लोग सनातन धर्म और संसकृति को मिटाना चाहते हैं, नष्ट करना चाहते हैं। इनसे देशवासियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
न नीति तय न नेता तय, हिडन एजेंडा, देश को तोड़ना है
पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I A पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इंडी एलायंस INDI Alliance का नेता तय है और इनकी नीति तय है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया को जोड़ने का सामर्थ्य दिखा रहा है, दूसरी तरफ ऐसे दल देश और समाज को विभाजित करने पर तुले हैं। इनका हिडन एजेंडा यही है कि कैसे देश ओर समाज को तोड़ना है। सनातन और सनातन संस्कार को कैसे मिटाना है। उन्होंने विपक्षी गठबंधन को इंडी एलायंस नया नाम देते हुए देश के किए खतरा बताते हुए सभी से सतर्क रहने को कहा।












Click it and Unblock the Notifications