PM Visit: खजुराहो एयरपोर्ट, सागर में ढाना हवाई पट्टी No Fly Zone, ड्रोन-हॉट बैलून भी नहीं उड़ा सकेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सागर आगमन और ट्रांजिट विजिट को लेकर शनिवार 12 अगस्त को खजुराहो एयर पोर्ट, सागर का बड़तूमा और ढाना हवाई पट्टी नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिए गए हैं। पीएम के बुंदेलखंड से रवाना होने के बाद ही यहां से अन्य विमान, हेलीकॉप्टर व ड्रोन को उड़ाने की अनुमति दी जाएगी। शुक्रवार 11 अगस्त से शनिवार 12 अगस्त शाम तक यह आदेश लागू रहेगा।

खजुराहो एयरपोर्ट, ढाना हवाई पट्टी, बड़तूमा गांव नो फ्लाइंग, नो ड्रोन जोन घोषित किया गया है। दरअसल यहां पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। उनके अधिकृत कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी विमान से खजुराहो एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां थोड़ी देर रुकने के बाद वे सेना के हेलीकॉप्टर से सागर के लिए रवाना होंगे।
सागर में सबसे पहले पीएम बड़तूमा में संत शिरोमणि रविदास लोक (मंदिर) निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। समरसता यात्राओं का समापन कराएंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से ढाना हवाई पट्टी पहुंचेंगे जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे।
विमान, ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट बैलून सब प्रतिबंध रहेंगे
छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर ने पीएम व विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षात्मक दृष्टि से खजुराहो एयरपोर्ट, खजुराहो के आसपास के तीन किलोमीटर के इलाके में नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है। शनिवार शाम तक प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट बैलून व अन्य फ्लाइंग आब्जेक्ट एवं आदेश जारी कर प्रतिबंध लगाया गया है। इसी प्रकार सागर के बड़तूमा और ढाना हवाई पट्टी व आसपास के सारे इलाके में आदेश ही प्रतिबंधित किया गया है। ।












Click it and Unblock the Notifications