Sagar News: सागर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने खोला 400 सीटों का राज, आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर दिया बड़ा बयान
Madhya Pradesh Lok sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश की लोकसभा सीट सागर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताएं कि भाजपा क्यों 400 सिम जीतना चाहती है। इस दौरान उन्होंने भाषण के दौरान कांग्रेस और आरक्षण पर बड़ा बयान भी दिया।
सागर के बाद, पीएम मोदी बैतूल लोकसभा क्षेत्र के हरदा जिले के अबागांव खुर्द में जनसभा करेंगे। इसके बाद शाम को राजधानी भोपाल में होने वाले रोड शो में शामिल होंगे।

400 पार क्यों? मैं जवाब देता हूं: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे कांग्रेस का खेल बंद करने के लिए 400 पार सीटें चाहिए। मोदी ने कहा कि कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण का यही फॉर्मूला पूरे देश में लागू करना चाहती है। ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन है कांग्रेस, जिसने ओबीसी से उनका हक छीन लिया है। कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की हत्या की है। कांग्रेस ने संविधान की भावना को ठोकर पहुंचाई है।
कांग्रेस ने बाबा साहब का घोर अपमान किया है। ये मुझे सवाल पूछते है 400 पार क्यों? मैं जवाब देता हूं। आप जो राज्यों में हथकंडे अपना रहे हो। दलित, आदिवासी, ओबीसी के आरक्षण चोरी करने का खेल खेल रहे हो। आपके ये खेल बंद करने के लिए मोदी को 400 पार चाहिए। मुझे दलित, आदिवासी और ओबीसी के आरक्षण की रक्षा करनी है।
कांग्रेस का मंत्र है- "जिंदगी के साथ भी लूट: मोदी
कांग्रेस का मंत्र है- "जिंदगी के साथ भी लूट, जिंदगी के बाद भी लूट।" उनको देश के संविधान से नफरत है, उनको पहचान से नफरत है। इसलिए वे हर उस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं जिससे देश कमजोर हो, देश की साख कमजोर हो। ये लोग समाज को आपस में लड़वाने के लिए नए-नए पैंतरे लेकर आते हैं। कांग्रेस हमारी आस्था पर हमले करती है। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को ठुकरा दिया। कांग्रेस को मंदिर और मंदिर जाने वालों से भी दिक्कत है। पिछले साल मैंने सागर में संत रविदास जी का भव्य मंदिर का शिलान्यास किया था, तब भी कांग्रेस ने विरोध किया था। कांग्रेस को महान दलित संत का मंदिर भी बर्दाश्त नहीं। ऐसी सोच वाली कांग्रेस को एमपी से दूर रखने में ही भलाई है।
मोदी ने कहा- "कांग्रेस ने तो आज एक और पत्ता खोल दिया है। उनका हिडन एजेंडा बाहर आया है। उन्होंने कहा है कि इन हेरिटेंस टैक्स यानी विरासत में भी। आपके पूर्वजों ने जो संपत्ति बचाई जो आपको मिली है। अब ये कांग्रेस कहती है कि आप अपनी संतानों को वो संपत्ति नहीं दे सकते। करीब करीब आधी संपत्ति कांग्रेस की सरकार बनेगी तो कानूनन आपसे लूट लेगी। जो संपत्ति आप अपनी संतानों को देना चाहते हो उस पर भी कांग्रेस टैक्स लगाकर लूट लेगी।"
मोदी ने कहा- "कांग्रेस आपकी संपत्ति छीनना चाहती है। उनके नेता बोल रहे हैं। और आपके लॉकर में क्या पड़ा है। वो खोजकर निकालेंगे। आपके घर में क्या रखा है वो भी खोजकर निकालेंगे। कांग्रेस कहती है हम इसे छीन लेंगे, फिर उसे बांट देंगे। आपके पास एक घर गांव में है और एक घर शहर में है। दो घर है। तो एक घर कांग्रेस ले लेगी। अगर आपके पास दो गाड़ी है, तो एक कांग्रेस सरकार ले लेगी। ये उन्होंने ये घोषित किया है। आपसे ये सब छीनकर कांग्रेस अपने वोट बैंक को देना चाहती है।"
-
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Bengal Chunav 2026 BJP Candidates Third List: बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, 19 उम्मीदवारों में कौन-कौन? -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला












Click it and Unblock the Notifications