Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Opinion: मध्य प्रदेश में 'सबके लिए-सब जगह' स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध, चुनाव से पहले शिवराज का मास्टर स्ट्रोक

Opinion: Madhya Pradesh में शिवराज सरकार ने बीते 18 सालों में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में काम किया है। जिससे स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक की पहुंच में हैं। प्रदेश के सभी 51 जिलों में जिला अस्पताल, 14 मेडिकल कॉलेज संचालित, 11 मेडिकल कॉलेजों का निर्माण, आयुष्मान कार्ड, संबल योजना ने प्रदेश की जनता को उनके घर के निकट बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा दी है।

MP_शिवराज सरकार की हेल्थ पॉलिसी, 7.26 करोड़ लोगों की नब्ज थामी


मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है। अब सरकारी संस्थाओं की स्थिति निजी अस्पतालों से बेहतर नजर आने लगी है। प्रदेश में 14 जिलों में मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। 51 जिलों में जिला अस्पतालों में आधुनिक आईसीयू, डायलेसिस, सीटी स्कैन की सुविधा, कैंसर यूनिट, निशुल्क जांचे, एचडीयू, पीआईसीयू, एसएनसीयू, एनबीएसयू यूनिट बेहतर तरीके से मरीजों को लाभ प्रदान कर रही हैं। जाहिर है। शिवराज सिंह चौहान ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के अधीन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए दूरगामी योजनाएं तैयार कर भरपूर बजट दिया है। जिससे हर जिले में ब्लॉक स्तर तक स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत तंत्र खड़ा किया गया है। जाहिर है इसका जब मरीजों को मिलेगा।

आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में हेल्थ पॉलिसी का मिलेगा लाभ
आगामी नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव 2023 होना है। सरकार बीते 18 सालों में अपने कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में किए गए बेहतर काम को लेकर जनता के बीच जाएगी। केंद्र सरकार की आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का फ्री इलाज, मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से लेकर प्रदेश के 51 जिलों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक विकसित की गई स्वास्थ्य सेवाओं का सरकार भरपूर प्रचार-प्रसार करेगी और जाहिर है इसका लाभ भी मिलेगा।

मप्र में अस्पतालों के गणित पर एक नजर
जिला अस्पताल - 51
सिविल अस्पताल - 144
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र - 353
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र - 1450
उप स्वास्थ्य केंद्र - 10,258

अस्पतालों में मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति
MP के अस्पतालों में सामान्य वार्ड में बिस्तर- 45011
आक्सीजन युक्त बेड - 15, 500
एचडीयू बेड - 563
आईसीयू में बेड - 1695
पीआईसीयू में बेड - 626
एसएनसीयू में बेड - 1639
एनबीएसयू में बेड - 780

यह भी पढ़ें: गजब नजारा: प्लेटफॉर्म पर इंजन बंद, लोगों ने धक्का देकर पटरी से हटाया, रेलवे यार्ड में ले गए

मप्र में सरकारी मेडिकल कॉलेज
मप्र में 1990 के दशक तक मेडिकल कॉलेज - 5
2007 में सागर में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज - 1
बीते 10 सालों में स्थापित नए मेडिकल कॉलेज - 8
निजी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन - 11

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+