MP election 2023: सागर सुरखी में कमलनाथ की सभा के जबाव में मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया की सभा, दिया वचन
MP election 2023: केंद्रीय मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया ने जैसीनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस शून्य की सरकार है, भाजपा पुण्य की सरकार है। सिंधिया बोले कि मैं बड़े महादेव मंदिर के सामने वचन देता हूं कि आपकी सेवा के लिए गोविंद सिंह राजपूत हमेशा तत्पर रहेगा।
सिंधिया ने कहा कि यहां भारत सरकार का कोई मंत्री नहीं, बल्कि आपके परिवार का सदस्य आया है। आप जो इतनी बड़ी संख्या में यहां मौजूद हैं, यह कांग्रेसियों के लिए भले ही चुनावी जनता होगी, लेकिन मेरे लिए मेरा परिवार है। वैसे भी सुरखी और जैसीनगर से मेरा हृदय का रिश्ता है।

पारिवारिक और भावनात्मक संबंध हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सिंधिया परिवार जिससे भावनात्मक संबंध जोड़ लेता है, उससे खून की आखिरी बूंद तक संबंध को निभाता है। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत भी ऐसे ही हैं, भावनात्मक संबंध के साथ आपसे जुड़े हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ही प्रत्याशी नहीं है, बल्कि जन-जन के प्रत्याशी हैं l यह बात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सुरखी विधानसभा के जैसीनगर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरूवार को भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत के समर्थन में जैसीनगर की जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरी आजी अम्मा जी विजया राजे सिंधिया सागर जिले की बेटी है। इस माटी से मेरे पूज्य पिताजी माधवराव सिंधिया का भी गहरा नाता रहा है। जब तक मेरे पूज्य पिताजी रहे। तब तक वे जनता के साथ विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहे। आप भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को आगे देखना चाहते हैं तो भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल के निशान पर मोहर लगाकर भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत को भारी मतों से विजयी बनाएं। आपको कोई भी परेशानी हो तो गोविंद सिंह राजपूत आपकी सेवा के लिए तत्पर मौजूद रहेंगे। उनके साथ आपकी हर संकट की घड़ी में सिंधिया परिवार का मुखिया आपके साथ खड़ा है। गोविंद सिंह राजपूत आपका है और जिंदगी भर आपका ही रहेगा। यह वे गोविंद हैं, जिन्हें में बरसों से जानता हूं। मेरे पूज्य पिता के साथ भी ये कंधे से कंधा मिलाकर चला करते थे। ये तब नौजवान थे और आज भी नौजवान ही है। यह वे गोविंद हैं, जो मिट जाएंगे, लेकिन आपके सम्मान से खड़े रहेंगे। इन्होंने ही किसी शिल्पकार की तरह आपकी सुरखी विधानसभा को परिवर्तित कर दिया है।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications