MP chunav 2023: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ की 'साइबेरियन पक्षी' से की तुलना, सागर में congress पर बरसे

Minister Jyotiraditya Scindia: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी माहौल गरमाया हुआ हैं। एक तरफ नेताओ के लगातार दौरे जारी हैं, वहीं दूसरी ओर नेता एक दूसरे को घेरने में जुटे है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सागर जिले के राहतगढ़ पहुंचे। जहां सुरखी से बीजेपी प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधाते हुए कहा कि कांग्रेस कहती थी कि हर किसान का कर्जा माफ होगा। लेकिन अब इनसे कह दो कि प्रदेश की जनता का कहना साफ अब कांग्रेस को नही करेंगे माफ। साथ ही उन्होंने कहा कि कमलनाथ अठारह माह झूठ -लूट की सरकार रही।

Jyotiraditya-Scindia-compared-Kamal-Nath-to--Siberian-bird

सिंधिया ने 2003 से पहले की कांग्रेस सरकार को लापता सरकार कहा। जिसमे बिजली लापता,सड़के लापता, पानी लापता, पांच साल के कोरोना काल में लापता। कमलनाथ की सिंधिया ने तुलना साइबेरियन पक्षी से की। बोले कि कमलनाथ जीतने के लिए बस दिखते है फिर गायब हो जाते हैं।

कमलनाथ के राहतगढ़ दौरे को लेकर सिंधिया ने कहा जो पांच साल नही दिखेंगे अभी तो कुर्सी के लालच में दिख रहे हैं। चुनावी सभा में उन्होएँ लोगों से सुरखी से बीजेपी प्रत्याशी गोविंद राजपूत के पक्ष में वोट डालने की अपील की। शिवराज सरकार की तारीफ की और दावा किया कि इस चुनाव में एक बार फिर बीजेपी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+