Sagar News: मंत्री गोपाल भार्गव आदिवासियों से बोले, दुख होता है, आप देहात में रहते हो, बच्चों को नहीं पढ़ाते
मध्य प्रदेश के पीडब्ल्युडी मंत्री गोपाल भार्गव अपने विधानसभा क्षेत्र रहली के कड़ता गांव पहुंचे थे। यहां रानी दुर्गावती बलिदान दिवस के मौके पर आदिवासियों के प्रतिभावान बच्चों और शिक्षकों का सम्मान किया। मंत्री ने आदिवासियों से कहा कि आप लोगों के लिए सरकार ढेरों योजनाएं चला रही है। बच्चों को पढाइए, मुझे दुख होता है कि आप लोग देहात में रहते हो और अपने बच्चों को पढ़ाते नहीं हो।

कड़ता में मंत्री भार्गव का दर्द झलका तो उन्होंने कहा कि आप लोग अपने बच्चों को पढ़ाते नहीं हो, बच्चों को पढ़ाएं और आगे बढ़ाएं। उन्होंने नौजवानों से कहा कि खूब नौकरियां हैं। फॉर्म भरो, नौकरी दिलाने का काम मैं करूंगा। क्षेत्र के दह हजार आदिवासी समाज की लड़कियों का कन्यादान ले चुका हूं।
मंत्री भार्गव ने योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि जिनके पास जमीन है, कुआं नहीं खुदे, मुझे बताएं। 24 घंटे में अनुमति दिला देंगे। आप स्वावलंबी बने। कांग्रेस शासनकाल में भूमि विकास बैंक के ऋण में किसानों की जमीन नीलाम हो जाती थी। अब तीन लाख का कुंआ और पम्प मुफ्त देते हैं। मैं चाहता हूं कि एक भी आदिवासी कर्जदार न हो।












Click it and Unblock the Notifications