Sagar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 दिन बाद 22 अगस्त को सागर आएंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

विधानसभा चुनाव 2023 (Assembly Election 2023) का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टी सूबे में SC वोटर को साधने में जुट गई हैं। बुंदेलखंड पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अगस्त को सागर आ रहे हैं, तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) का 22 अगस्त को सागर में कार्यक्रम प्रस्तावित है।

बुंदेलखंड_पीएम_मोदी_के_10_दिन_बाद_आएंगे-मल्लिकार्जुन_खरगे

बुंदेलखंड चुनावी संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसी कारण छह जिलों की 26 सीटों पर सभी दलों की नजर टिकी है। सागर में संत शिरोमणि रविदास लोक (मंदिर) निर्माण का भूमिपूजन करने और भाजपा की समरसता यात्राओं का समापन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। वे 12 अगस्त को सागर के बड़तूमा और ढाना पहुंचेगे। पीएम मोदी के ठीक 10 दिन बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सागर आएंगे। सबसे अहम बात दोनों दलों का फोकस इस दफा एससी वोटबैंक पर है। बता दें कि बुंदेलखंड में 22 प्रतिशत एससी मतदाता तो 21 फीसदी वोटर एससी वर्ग से आते हैं। प्रदेश में यह प्रतिशत 16 है।

BJP के गेम प्लान में फंस गई थी Congress
सागर में पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का 12 अगस्त को कार्यक्रम तय हो गया था। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम 14 अगस्त को सागर आने का तय हो गया। बाद में भाजपा ने कांग्रेस को झटका देते हुए पीएम मोदी का कार्यक्रम, संत रविदास मंदिर का भूमिपूजन और आम सभा दो 12 अगस्त अर्थात खरगे के कार्यक्रम के ठीक एक दिन पहले रख दी। इसके बाद कांग्रेस ने कंट्रोवसी समाप्त करने के लिए खरगे का कार्यक्रम निरस्त कर दिया था, जिसे अब 22 अगस्त को तय किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+