जब महिला ने अफसर से कहा-'आप गोबर तक तो हटवा नहीं सके, अब यह काम क्या कर पाओगे'?
Sagar News, सागर। नगर पालिका सागर की बजट बैठक में उस समय हर कोई हंसे बगैर नहीं रहा जब एक महिला पार्षद ने कहा कि आप से क्या उम्मीद करें। आप गोबर तब तो हटवा नहीं सके। दरअसल, सागर जिले की मकरोनिया नगर पालिका की मंगलवार को अध्यक्ष अध्यक्ष सुशीला रोहित की अध्यक्षता में बजट बैठक हुई, जिसमें 86 हजार 905 रुपए लाभ का बजट पेश किया गया।

मकरोनिया नगर पालिका परिषद (Nagar Palika Parishad Makronia) की बैठक में पार्षदों ने सीएमओ रामचरण अहिरवार को जमकर खरी-खोटी सुनाई। मकरोनिया चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप की लीज निरस्ती को लेकर चल रही चर्चा में महिला पार्षद विनीता सिंह बोलीं कि 3 साल में गोबर तो हटवा नहीं पाए हैं पेट्रोल पंप क्या हटवाओगे।
यह भी पढ़ें : बेटी के जन्म पर अनूठा जश्न, अस्पताल से लेकर घर तक पूरा मोहल्ला जमकर नाचा, आतिशबाजी भी की, VIDEO
मामला यहीं नहीं थमा लीज निरस्ती की बात पर भाजपा पार्षद बाबूलाल रोहित और कांग्रेसी पार्षद राजू आपस में भिड़ गए। भाजपा पार्षद का कहना था कि पहले क्षेत्र के अतिक्रमण हटाने पर चर्चा करो तो वहीं कांग्रेस पार्षद पूर्व में हुए हादसों का हवाला देकर निरस्ती करने पर अड़े थे।
कुछ मामलों को लेकर पार्षदों और सीएमओ के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, लेकिन पार्षदों के हंगामे के बीच संपत्तिकर की दरें बढ़ाने को छोड़ परिषद ने सभी 18 बिंदुओं को पास कर दिया। इस बजट ने नगर पालिका द्वारा जलसंकट की स्थिति बताकर किए गए झोल का भी खुलासा कर दिया है।
यह भी पढ़ें: 2 युवतियां लग्जरी कार से कर रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने सुबह 4 बजे पकड़ा, VIDEO
बजट बैठक में दिए गए बीते साल के व्यय में यह बात सामने आई है कि नपा ने राजघाट से जलापूर्ति होने के बाद भी क्षेत्र में पानी के परिवहन, पानी खरीदी और जलप्रदाय सामग्री क्रय पर 82 लाख रुपए से ज्यादा की राशि व्यय की है। जबकि बीते साल राजघाट बांध में पर्याप्त पानी होने के कारण लगातार जलापूर्ति की गई है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications